जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारम्भ
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारम्भ बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के गृह विज्ञान विभाग एवं जेएनसीयू फाउंडेशन इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के संयुक्…

सौजन्य से:- aimamedia.org
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारम्भ
बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के गृह विज्ञान विभाग एवं जेएनसीयू फाउंडेशन इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के उद्यमिता एवं कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में छात्राओं को टाई एंड डाई, ब्लॉक प्रिंटिंग एवं फाइल-फोल्डर निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वंदना शुक्ला ने महिलाओं एवं बेटियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि नयी शिक्षा नीति में कौशल विकास पर अत्यधिक बल दिया ग्या है। विश्वविद्यालय शिक्षा प्रदान करने के साथ ही युवाओं के कौशल विकास की दिशा में भी आगे बढ़ेगा। यह कार्यशाला इस दिशा में एक प्रयत्न है। ऐसे प्रयत्न हम आगे भी करते रहेंगे ताकि युवाओं की रोजगारोन्मुखता बढ़े। कार्यशाला में प्रशिक्षक डॉ. चांदनी गुप्ता द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों से आईं छात्राओं सहित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम का संचालन पीआरओ डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने किया।इन्क्यूबेशन सेंटर के निदेशक डॉ. विवेक कुमार एवं डॉ रूबी के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की डॉ. रंजना मल्ल, डॉ. तृप्ति तिवारी एवं डॉ. संध्या सहित समस्त प्राध्यापकों का सहयोग रहा।कार्यशाला में परिसर एवं महाविद्यालय की छात्राओं के साथ गोद लिये हुए गाँवों की के महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
Copyright AIMAMEDIA FOUNDATION 2026
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
CCRT Hyderabad workshop explores role of puppetry in education under NEP 2020

India, Cote d'Ivoire discuss strengthening collaboration in skill development

स्कूल टीचर्स के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, क्लास 6 से 8वीं शिक्षकों की लगेगी 280 दिन की क्लास

Prayagraj News: नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण शुरू

छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए: कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल - Meetai(Hathras) News

धौलाना में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न: नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किया गया - Hasanpur(Dahaulana) News

यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ - up skill certificates now on digilocker for easy verification

अब व्यक्तिगत आयकर की गणना सीखेंगे कक्षा नौ के बच्चे, NCERT ने पहली बार स्कूली कोर्स में शामिल किया नया पाठ्यक्रम - class 9 students will now learn how to calculate personal income tax ncert
ताज़ा ख़बरें
- गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू
- आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी: केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News
- सीबीएसई कौशल विकास प्रशिक्षण में 13 स्कूलों के 53 शिक्षकों ने लिया हिस्सा - Ludhiana News
- कौशल विकास प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए उपयोगी टिप्स
- Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन
- Nawada News: प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव
- प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव
- बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

