Delhi EWS Admission 2026: कितना कमाने वाले पेरेंट्स बच्चों को प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ा सकते है? ये है नियम
कम्प्यूटराइज्ड ड्रॉ से मिली प्राइवेट स्कूल की सीट शिक्षा निदेशालय की प्राइवेट स्कूल शाखा द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, माता-पिता 8 सितंबर से 20 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। सफल आवेदकों का चयन 24 सित…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
कम्प्यूटराइज्ड ड्रॉ से मिली प्राइवेट स्कूल की सीट
शिक्षा निदेशालय की प्राइवेट स्कूल शाखा द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, माता-पिता 8 सितंबर से 20 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। सफल आवेदकों का चयन 24 सितंबर को कम्प्यूटराइज्ड ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए किया जाएगा। जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए एडमिशन चाहते हैं, वे तय EWS एडमिशन पोर्टल या दिल्ली शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की फ्रीशिप कैटेगरी क्या है?
दिल्ली केप्राइवेट स्कूलों में फ्रीशिप कैटेगरी के तहत एडमिशन होंगे। इनमें वे स्कूल आते हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार और DDA द्वारा रियायती दरों पर जमीन मिली होती है। ऐसे प्राइवेट स्कूलों के लिए एक अनिवार्य शर्त होती है जिसमें गरीब परिवारों के बच्चों के लिए कुछ सीटें आरक्षित होती हैं, जिसे फ्रीशिप कैटेगरी कहा जाता है।
इस कैटेगरी के तहत प्राइवेट स्कूलों को अपने आसपास रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को फ्री एजुकेशन देने के लिए सीटें आरक्षित रखनी होती हैं। फ्रीशिप कैटेगरी के तहत चयनित छात्रों से कोई ट्यूशन फीस या दूसरी टीचिंग फीस नहीं ली जाती। सीट का चुना स्टूडेंट के घर के पास वाले स्कूल के आधार पर किया जाता है।
EWS प्रावइवेट स्कूल एडमिशन प्रोसेस क्या है?
- ऑनलाइन आवेदन: सबसे पहले योग्य और पात्रता वाले मां-बाप शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in या ewsadmission.delhi.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
- लॉटरी ड्रा: प्राप्त आवेदनों में से योग्य छात्रों का चयन कंप्यूटरराइज्ड लॉटरी ड्रॉ या ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए किया जाता है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: ड्रॉ में नाम आने के बाद, संबंधित जोनल अथॉरिटी (DDE Zone) और स्कूल द्वारा डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाती है।
- फाइनल एडमिशन: वेरिफिकेशन के बाद बच्चे का अलॉट हुए स्कूल में एडमिशन हो जाता है।
जोन वाइज स्कूलों की संख्या
जोन वाइज स्कूल का नाम और पता यहां चेक करें-
EWS Admission required documents: यहां देखें लिस्ट
- आय प्रमाण पत्र: SDM या राजस्व विभाग द्वारा आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र: दिल्ली का राशन कार्ड, डोमिसाइल, वोटर आईडी, बिजली या पानी का बिल या आधार कार्ड लगा सकते हैं।
- आयु या जन्म प्रमाण पत्र: नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र या हॉस्पिटल का रिकॉर्ड होना चाहिए।
- बच्चे का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछली क्लास का रिजल्ट या टीसी (अगर लागू हो)
EWS Admission 2026 Income Limit: कितनी होनी चाहिए कमाई
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) कैटेगरी के बच्चों के दाखिले के लिए सभी स्त्रोतों से माता-पिता की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, जो दिल्ली में रह रहे हों। आय प्रमाण पत्र दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाना चाहिए। आय प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख ऑनलाइन एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले की होनी चाहिए।
BPL/AAY (राशन कार्ड/ खाद्य सुरक्षा कार्ड धारक) जिनके कार्ड दिल्ली सरकार द्वारा ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले जारी किए गए होने चाहिए, वे EWS कैटेगरी के अंतर्गत इन निजी-गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त वाले स्कूलों में अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
EWS Admission 2026 Age Limit : आयु सीमा
माता-पिता को उम्र की ज़रूरत को भी ध्यान से देखना चाहिए। तय उम्र सीमा क्लास 2 के लिए 6-7 साल से लेकर क्लास 9 के लिए 13-14 साल तक है, जिसकी गिनती 31 मार्च, 2026 के आधार पर की जाएगी।
ये गलती की तो रद्द भी हो सकता है आवेदन
DoE ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए कई नियम बनाए हैं। हर मोबाइल नंबर पर सिर्फ एक रजिस्ट्रेशन की इजाजत है। डुप्लीकेट एप्लीकेशन से एप्लीकेशन रद्द हो सकती है। जिन बच्चों ने संबंधित क्लास में पहले ही EWS फायदों का लाभ उठाया है, वे दोबारा अप्लाई करने के योग्य नहीं हैं।
DoE ने चेतावनी दी है कि गलत पते या झूठे डॉक्यूमेंट्स के कारण अलॉट की गई सीट रद्द या जब्त हो सकती है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 सितंबर है और ड्रॉ 24 सितंबर को होना है, इसलिए इन खाली सीटों में दिलचस्पी रखने वाले परिवारों को तय समय-सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

