होमएग्ज़ाम्सEngineering Admission 2026: 50 काॅलेजों में इंजीनियरिंग की 16000 सीटें खाली, कंप्यूटर साइंस में 4 हजार+ सीटों पर एडमिशन नहीं
एग्ज़ाम्स

Engineering Admission 2026: 50 काॅलेजों में इंजीनियरिंग की 16000 सीटें खाली, कंप्यूटर साइंस में 4 हजार+ सीटों पर एडमिशन नहीं

Engineering BTech Colleges Admission 2026: इंजीनियरिंग एडमिशन में इस बार चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस बार 50 काॅलेजों में इंजीनियरिंग की 16000 से ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं। खास बात यह है कि बीटेक की टाॅप ब्रांच…

11 सितंबर 2026 को 10:02 am बजे
Engineering Admission 2026: 50 काॅलेजों में इंजीनियरिंग की 16000 सीटें खाली, कंप्यूटर साइंस में 4 हजार+ सीटों पर एडमिशन नहीं

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

Engineering BTech Colleges Admission 2026: इंजीनियरिंग एडमिशन में इस बार चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस बार 50 काॅलेजों में इंजीनियरिंग की 16000 से ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं। खास बात यह है कि बीटेक की टाॅप ब्रांच कंप्यूटर साइंस (CSE) में 4000 से ज्यादा सीटों पर दाखिला नहीं हुआ है। ये आंकड़े कर्नाटक में चौथे राउंड के बाद सामने आए हैं।

Engineering Admission 2026 Vacant Seats in Karnataka: इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए लाखों छात्रों की भीड़ होती है लेकिन अभी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। इस बार 50 से ज्यादा काॅलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। कर्नाटक में राज्य काउंसलिंग के चौथे राउंड के बाद 16000 से ज्यादा इंजीनियरिंग की सीटें खाली हैं। इंजीनियरिंग में दाखिले की दौड़ में सबसे पसंदीदा ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में भी 4000 से ज्यादा सीटें खाली बची हैं।

COMEDK UGET 2026 की राउंज-4 काउंसलिंग के बाद सामने आए आंकड़े इंजीनियरिंग एडमिशन की एक अलग तस्वीर दिखाते हैं। आइए जानते हैं यहां इंजीनियरिंग एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी।

काउंसलिंग के 4 राउंड के बाद कर्नाटक में इंजीनियरिंग की 16,855 सीटें खालीं

बीटेक एडमिशन की बात की जाए तो कर्नाटक में आंकड़े चौंकाने वाले हैं। कर्नाटक में राज्य काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार राउंड-4 के बाद 16,855 सीटें खाली रह गई हैं। यह आंकड़ा बताता है कि COMEDK काउंसलिंग में उपलब्ध इंजीनियरिंग सीट्स का एक हिस्सा नहीं भर सका।

इन सीटों में BTech कंप्यूटर साइंस (CSE) के अलावा इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांच की सीटें हैं। यह COMEDK की काउंसलिंग से संबंधित डेटा है। छात्रों के लिए यह आंकड़ा इसलिए भी अहम है क्योंकि खाली सीटों का मतलब है कि काउंसलिंग के अंतिम चरण के बाद भी कुछ कोर्सेस और काॅलेज में दाखिले के अवसर उपलब्ध हैं।

50 से ज्यादा काॅलेजों में BTech CSE में सबसे ज्यादा 4000+ सीटें खाली

COMEDK की ओर से जारी इंजीनियरिंग की खाली सीटों के डेटा में अलग-अलग कॉलेजों और ब्रांच के हिसाब से खाली सीटों की जानकारी दी गई है। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) सबसे ज्यादा वैकेंट सीटें 4,411 हैं। यानी जिस ब्रांच को आमतौर पर इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय माना जाता है, उसमें भी हजारों सीटों पर दाखिला नहीं हो सका।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग- 4,411 सीटें खाली।

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 2,566 सीटें खाली।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 1,245 सीटें खाली।

सिविल इंजीनियरिंग- 969 सीटें खाली।

कुल 4,411 खाली सीटें CSE के साथ सबसे ज्यादा खाली सीटें हैं। 147 अलग-अलग काॅलेज कोर्स एंट्री के साथ-साथ कुछ संस्थानों में 100 से ज्यादा सीटें हैं। कुल 16,855 खाली इंजीनियरिंग सीटों में अकेले CSE का हिस्सा करीब 26.2% है।

Engineering Vacant Seats After Round 4 PDFइस डेटा से पता चलता है कि CSE में ज्यादा खाली सीटें सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित नहीं है। डाॅ. ACS काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस की 72 सीटें खाली हैं और हसन के नवकिस काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भी 72 सीटें खाली हैं। कई संस्थानों में CSE की खाली सीटें तुलनात्मक रूप से कम हैं। MS रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में CSE की 5 सीटें खाली हैं।

लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।

शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।

वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें