परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...
परीक्षा देने के बाद भी रिजल्ट में अनुपस्थित दिखे विद्यार्थी, एबीवीपी ने सुधार की मांग की रिजल्ट में सुधार की मांग को लेकर एचएस कॉलेज के प्राचार्य को आवेदन देते एबीवीपी कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network हरि सिंह महाविद्…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
परीक्षा देने के बाद भी रिजल्ट में अनुपस्थित दिखे विद्यार्थी, एबीवीपी ने सुधार की मांग की
रिजल्ट में सुधार की मांग को लेकर एचएस कॉलेज के प्राचार्य को आवेदन देते एबीवीपी कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
हरि सिंह महाविद्यालय में इंटरनल परीक्षा देने के बाद भी विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाया गया है. एबीवीपी ने इस गंभीर त्रुटि को सुधारने और भविष्य में आंदोलन की चेतावनी दी है.
हवेली खड़गपुर (मुंगेर). हरि सिंह महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-3 की इंटरनल परीक्षा में शामिल होने के बावजूद कई विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दर्शाये जाने का मामला सामने आया है. परिणाम में हुई इस कथित त्रुटि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने महाविद्यालय प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है. इस संबंध में एबीवीपी के महाविद्यालय अध्यक्ष अर्पण कुमारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ देवेंद्र राम को आवेदन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया.
परीक्षा देने के बावजूद रिजल्ट में दिखाया अनुपस्थित
एबीवीपी की ओर से दिये गये आवेदन में बताया गया कि स्नातक सेमेस्टर-3 के बैकलॉग सत्र 2023-27 और 2024-28 के कई विद्यार्थियों ने इंटरनल परीक्षा में भाग लिया था. इसके बावजूद जारी परीक्षा परिणाम में उन्हें अनुपस्थित दर्शा दिया गया है. संगठन का कहना है कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाया जाना गंभीर त्रुटि है. इससे विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम प्रभावित होने के साथ उनके शैक्षणिक भविष्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है.
सात अक्टूबर से पहले जांच और सुधार की मांग
एबीवीपी ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि सत्र 2025-29 तथा बैकलॉग सत्र 2023-27 और 2024-28 की इंटरनल परीक्षा सात अक्टूबर से शुरू होने से पहले पूर्व के परिणामों की जांच करायी जाये. संगठन ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने इंटरनल परीक्षा दी है, उनके परीक्षा रिकॉर्ड की जांच कर परिणाम में हुई त्रुटि को जल्द से जल्द सुधारा जाना चाहिए. इससे प्रभावित विद्यार्थियों को आगे की परीक्षा और शैक्षणिक प्रक्रिया में परेशानी नहीं होगी.
एबीवीपी ने कहा, समस्या दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन
एबीवीपी कॉलेज उपाध्यक्ष शैलब झा ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने के बावजूद विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाया जाना गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि इस तरह की त्रुटि का असर विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर पड़ सकता है. एबीवीपी ने महाविद्यालय प्रशासन से निर्धारित समय के भीतर समस्या का समाधान करने की मांग की है. संगठन ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो प्रभावित विद्यार्थियों के साथ न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जायेगा.
प्राचार्य को सौंपा आवेदन, प्रतिनिधिमंडल में रहे कार्यकर्ता
एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ देवेंद्र राम को आवेदन सौंपकर परिणाम में सुधार की मांग रखी. संगठन ने महाविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के हित में मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की. मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सत्यम कुमार निराला, कोषाध्यक्ष श्रेयांश कुमार, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम केसरी समेत एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा है मामला
इंटरनल परीक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाये जाने की शिकायत सामने आने के बाद अब प्रभावित विद्यार्थियों की नजर महाविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर है. एबीवीपी ने स्पष्ट किया है कि सात अक्टूबर से शुरू होने वाली इंटरनल परीक्षा से पहले यदि पूर्व के परिणामों में सुधार कर दिया जाता है, तो विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में संभावित परेशानी से बचाया जा सकेगा.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NEET UG ranks among worldâs 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list

राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड: 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार होगी, सप्लीमेंट्री व्यवस्था खत्म

बड़ी खबर: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार, मई में दूसरा मौका; लागू होगा बेस्ट ऑफ टू नियम

राजस्थान दसवीं बोर्ड में पूरक परीक्षा का पैटर्न खत्म: अब साल में फरवरी-मार्च में होगा एग्जाम, तीन विषयों में मिलेगा अंक सुधार का मौका - Tonk News

इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे - munger college exam blunder students marked absent in results

हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अब साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मिलेगा दूसरा मौका
ताज़ा ख़बरें
- राजस्थान बोर्ड की 10वीं की दो बार दे सकेंगे परीक्षा: पहली बार फरवरी-मार्च और दूसरी बार मई में एग्जाम; अब नहीं आएगी सप्लीमेंट्री - Ajmer News
- UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 9वीं-11वीं के छात्र विवरण में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें
- भारत में बिना प्रवेश परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज 2026
- जयपुर राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा
- JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75 उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें - jac board exams 75 attendance mandatory for 10th 12th
- यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप
- 10वीं के बोर्ड में अब रटने की बजाय समझ और तर्क से देनी होगी परीक्षा - Bhopalgarh News
- Over 70% of Indian youth commute daily for education; Two-wheelers lead workforce travel: MoSPI - The Tribune

