झारखंड आईसीटी चैंपियनशिप में स्टूडेंट्स के साथ इस बार शिक्षक भी दिखाएंगे प्रतिभा, चार चरणों में प्रतियोगिता - jharkhand ict championship students teachers to participate
झारखंड आईसीटी चैंपियनशिप में स्टूडेंट्स के साथ इस बार शिक्षक भी दिखाएंगे प्रतिभा, चार चरणों में प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप में इस बार कक्षा 6 से 12वीं तक के शिक्षक भी नौवीं से ...और प…

सौजन्य से:- Jagran
झारखंड आईसीटी चैंपियनशिप में स्टूडेंट्स के साथ इस बार शिक्षक भी दिखाएंगे प्रतिभा, चार चरणों में प्रतियोगिता
स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप में इस बार कक्षा 6 से 12वीं तक के शिक्षक भी नौवीं से ...और पढ़ें
HighLights
- आइसीटी चैंपियनशिप में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी होंगे शामिल।
- प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित होगी: विद्यालय से राज्य स्तर तक।
- विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र, स्मार्टवॉच और लैपटॉप दिए जाएंगे।
राज्य ब्यूरो, रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित होनेवाली 'आईसीटी चैंपियनशिप: झारखंड ई शिक्षा महोत्सव' में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी सम्मिलित होंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से इन्फारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी में शिक्षक भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पिछले वर्ष शुरू हुई इस प्रतियोगिता में केवल नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस बार इन कक्षाओं के विद्यार्थी के अलावा कक्षा छह से 12वीं में पढ़ानेवाले शिक्षक भी सम्मिलित होंगे। यह आईसीटी चैंपियनशिप प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित होगी।
पहले चरण में विद्यालय स्तर पर यह प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होगी जो 16 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इसके बाद क्रम से प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता होगी। चारों चरणों में विजेता प्रतिभागियों के पुरस्कार का प्रविधान किया गया है।
विद्यालय स्तर पर विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को कांस्य मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वहीं, प्रखंड स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल, प्रमाणपत्र तथा बैग दिया जाएगा।
वहीं, शिक्षकों को बैग की जगह पेन ड्राइव, डायरी और कलम दिए जाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दोनों श्रेणी के विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट तथा स्मार्ट वाच मिलेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड, विशेष प्रमाणपत्र तथा लैपटाप दिए जाएंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ विद्यार्थियों तथा दो शिक्षकों को मिलेगा लैपटाप
इस प्रतियोगिता आईसीटी विषय पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न की लिखित परीक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक परीक्षा भी होगी। प्रश्न गुरूजी ऐप से भेजे जाएंगे। जिन विद्यालयों में आइसीटी लैब है, वहां यह परीक्षा होगी। विद्यालय स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से चार-चार छात्र व छात्राएं तथा दो शिक्षक भाग लेंगे। जिला स्तर पर 1,086 छात्र तथा इतनी ही छात्राएं तथा 528 शिक्षक भाग लेंगे।
वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 96 छात्र तथा इतनी ही छात्राएं तथा 48 शिक्षक भाग लेंगे। अंतिम रूप से प्रत्येक कक्षाओं से एक-एक छात्र एवं छात्राएं यानी कुल आठ विद्यार्थी तथा दो शिक्षक (मिडिल एवं सेकेंड्री तथा हायर सेकेंड्री) को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इन सभी को लैपटाप दिया जाएगा। दो विद्यार्थी स्टेट एंबेसडर आफ आइसीटी चुने जाएंगे।
कब आयोजित होगी किस चरण की प्रतियोगिता
- विद्यालय स्तरीय : 9-16 अक्टूबर
- प्रखंड स्तरीय: 02-14 नवंबर
- जिला स्तरीय : 07-12 दिसंबर
- राज्य स्तरीय : 21-24 दिसंबर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
DU reopens inter-college migration window for 2026-27; students can apply till October 9

TechnoSchool Acquires Global AeroSports to Expand Aerospace Education Across Indian Schools - The Tribune

अंतरराष्ट्रीय स्कूलों को टक्कर देता पंचकूला का सरकारी स्कूल! शिक्षा के साथ खेल, कृषि और विज्ञान में बच्चे बनते हैं आत्मनिर्भर

हरियाणा में चार अक्टूबर से शुरू होंगी स्कूली खेल प्रतियोगिताएं, शिक्षा निदेशालय ने बदला शेड्यूल - haryana school sports schedule changed for october competitions

ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools - The Tribune

उत्तराखंड के सभी 11,580 प्राथमिक विद्यालयों में शुरू होगी बालवाटिका, बच्चों को मिलेगी खेल आधारित शिक्षा - uttarakhand balvatika 11580 primary schools to get preprimary

योगी सरकार का बेसिक शिक्षा पर फोकस: प्राइमरी स्कूलों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, TLM के लिए 56.36 करोड़ जारी - up basic education yogi govt releases 5636 cr for primary school tlm

5 लाख रुपये के पुरस्कार के साथ IIM बैंगलोर की राष्ट्रीय छात्र केस प्रतियोगिता क्या है?
ताज़ा ख़बरें
- IIM बैंगलोर ने iimb.ac.in पर राष्ट्रीय छात्र केस प्रतियोगिता 2026 पंजीकरण शुरू किया
- आईआईएम बैंगलोर ने कॉलेज के छात्रों के लिए 5 लाख रुपये की राष्ट्रीय केस प्रतियोगिता की घोषणा की
- विद्यार्थी भवन में शिक्षक दिवस समारोह: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, 15 सितंबर से कक्षा 10वीं के लिए शुरू होगी विशेष टेस्ट सीरीज - arrah News
- IIM बैंगलोर ने कॉलेज के छात्रों के लिए 5 लाख रुपये की राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू की: पात्रता, समय सीमा और कैसे भाग लें
- जैसे-जैसे कौशल प्रमाणन को बढ़ावा मिलता है, खेल जीवन कौशल ढांचा स्कूलों से कॉलेजों तक विस्तारित होता है
- अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, 3 विषयों में अंक सुधार का भी मिलेगा मौका - Sawai Madhopur News
- श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का प्रांतीय सम्मान मिला - Baran News
- AI use ups homework scores, but slashes exam marks: Study

