चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, लखनऊ के प्रशिक्षु की हुई पहली एडमिशन – Mbbs Admission Process Begins At Chamba Medical College; Trainee From Lucknow Secures The First Admission. - NewsViewsPost
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया स्तर पर हुई काउंसलिंग के माध्यम से लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने कॉलेज में पहली एडमिशन करवाई है। प्रशिक्ष…

सौजन्य से:- newsviewspost.com
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया स्तर पर हुई काउंसलिंग के माध्यम से लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने कॉलेज में पहली एडमिशन करवाई है। प्रशिक्षु ने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज का चयन किया है। अब मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी, जिसके बाद कॉलेज में 100 से अधिक सीटें भरने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में नए बैच के लिए एमबीबीएस की कुल 120 सीटें निर्धारित हैं। फिलहाल सभी सीटें खाली हैं। राज्य स्तर की काउंसलिंग शुरू होने के बाद इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन प्रक्रिया को सुचारु और आसान बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है।
कमेटियां प्रशिक्षुओं का मेडिकल परीक्षण करने के साथ उनके दस्तावेजों की जांच करेंगी और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाएंगी। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि नए सत्र के लिए ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत एक प्रशिक्षु ने चंबा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टेट काउंसलिंग के बाद सभी सीटें भर जाएंगी। उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में मेडिकल ऑफिसर कमीशन टेस्ट में चंबा से एमबीबीएस करने वाली दो प्रशिक्षुओं ने प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। डॉक्टरों की कमी के बावजूद कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source: Read original article
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

