होमएग्ज़ाम्सMedical Admission 2026: यूपी में सरकारी काॅलेज से MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जनरल-OBC-SC वाले देखें रैंक
एग्ज़ाम्स

Medical Admission 2026: यूपी में सरकारी काॅलेज से MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जनरल-OBC-SC वाले देखें रैंक

UP NEET Government Medical College Cutoff: यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS दाखिले शुरू हो चुके हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कितने नंबर और रैंक पर एडमिशन मिलेगा। MCC के 2026 राउंड-1 AIQ सीट अलॉटमेंट डेटा से KG…

2 सितंबर 2026 को 08:29 am बजे
Medical Admission 2026: यूपी में सरकारी काॅलेज से MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जनरल-OBC-SC वाले देखें रैंक

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

UP NEET Government Medical College Cutoff: यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS दाखिले शुरू हो चुके हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कितने नंबर और रैंक पर एडमिशन मिलेगा। MCC के 2026 राउंड-1 AIQ सीट अलॉटमेंट डेटा से KGMU सहित प्रमुख कॉलेजों की जनरल, OBC और SC कैटेगरी की रैंक सामने आ गई है।

UP Colleges MBBS Admission 2026 Rank: नीट यूजी 2026 के बाद अब मेडिकल कॉलेज में दाखिले शुरू हो गए हैं। एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के मन में सवाल होता है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट पाने के लिए कितने नंबर और कितनी रैंक चाहिए। अगर यूपी में सरकारी मेडिकल एडमिशन की बात की जाए तो कई काॅलेजों की ऑल इंडिया कोटा 2026 की जनरल, OBC और SC कैटेगरी वाइज रैंक सामने आ गई है।

ऐसे में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बंद हुई रैंक को देखकर आगे अवसर का अनुमान लगाया जा सकता है। यहां यूपी के सरकारी मेडिकल काॅलेजों में MBBS के लिए कैटेगरी वाइज क्लोजिंग रैंक देखकर अपने दाखिले का अनुमान लगा सकते हैं।

यूपी में सरकारी काॅलेज से MBBS के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?

उत्तर प्रदेश में NEET के माध्यम से सरकारी मेडिकल काॅलेजों में एडमिशनके लिए कटऑफ हर साल बदलता है। राज्य में ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा के आधार पर एडमिशन के लिए नंबर और रैंक का गणित लगाया जाता है। जनरल कैटेगरी की बात की जाए तो मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के नीट काउंसलिंग 2026 राउंड-1 AIQ डेटा के आधार पर यूपी के सरकारी कॉलेजों में लगभग 595-653+ अंक पर मौके दिखे हैं। टॉप कॉलेजों के लिए 620-650+ स्कोर रहा है।

जनरल- नीट में 595 से 653+ नंबर तक

OBC- लगभग 588 से 638 नंबर

SC- लगभग 516 से 581 नंबर

सरकारी मेडिकल काॅलेज में एडमिशन के लिए ये नंबर ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के आधार पर है। हालांकि, स्टेट कोटा के तहत यूपी की 85% राज्य कोटा सीटों के लिए अलग काउंसलिंग होती है और इसके लिए नंबर और क्लोजिंग रैंक अलग होती है।

यूपी के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS क्लोजिंग रैंक

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सरकारी मेडिकल काॅलेजों में एडमिशन के लिए क्लोजिंग रैंक का डेटा मेडिकल कमीशन कमेटी (MCC) के नीट काउंसलिंग राउंड-1 सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट के बाद आ गया है। इस दौरान जनरल, OBC और SC की क्लोजिंग रैंक काॅलेज के अनुसार अलग-अलग रही है। यहां देखें-

MCC 15% कोटा और स्टेट कोटा में अलग-अलग रैंक पर MBBS एडमिशन

NEET UG में उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी, पसंद और उपलब्ध सीट के आधार पर काउंसलिंग में कॉलेज आवंटित किया जाता है। MCC 15% ऑल इंडिया कोटा समेत संबंधित सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कराता है। इसके अलावा स्टेट कोटा की 85 प्रतिशत सीटों पर कॉलेज और कोर्स की रैंक अलग-अलग होती है।

लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।

शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।

वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें