होमएग्ज़ाम्सस्कूल शिक्षा में MP की परीक्षा, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 27वें स्थान पर, रिपोर्ट ने चौंकाया
एग्ज़ाम्स

स्कूल शिक्षा में MP की परीक्षा, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 27वें स्थान पर, रिपोर्ट ने चौंकाया

स्कूल शिक्षा में MP की परीक्षा, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 27वें स्थान पर, रिपोर्ट ने चौंकाया केंद्र सरकार की शिक्षा मंत्रालय के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, देश के टॉप जिलों की रेस से बाहर हुआ प्रदेश. विश…

2 सितंबर 2026 को 02:29 am बजे
स्कूल शिक्षा में MP की परीक्षा, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 27वें स्थान पर, रिपोर्ट ने चौंकाया

सौजन्य से:- etvbharat.com

स्कूल शिक्षा में MP की परीक्षा, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 27वें स्थान पर, रिपोर्ट ने चौंकाया

केंद्र सरकार की शिक्षा मंत्रालय के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, देश के टॉप जिलों की रेस से बाहर हुआ प्रदेश. विश्वास चतुर्वेदी की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 2:50 PM IST

भोपाल: मध्य प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर जारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है. प्रदेश के 55 जिलों में से एक भी जिला 600 में 360 अंक यानी 60 प्रतिशत का स्तर भी हासिल नहीं कर सका. हालांकि, सीधी 333 अंकों के साथ प्रदेश में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला रहा, लेकिन वह भी तय सीमा से 27 अंक पीछे है.

जबकि राजधानी भोपाल को 285 और इंदौर को 284 अंक मिले हैं. वहीं, झाबुआ 226 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा. राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो मध्य प्रदेश 1000 में 566.8 अंक के साथ 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 27वें स्थान पर है.

जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

इस रिपोर्ट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, ''केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की जिला शिक्षा प्रदर्शन रिपोर्ट ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने ला दी है. जब 55 में से एक भी जिला 60 प्रतिशत तक नहीं पहुंच सका तो सरकार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है.''

छोटे जिलों का प्रदर्शन बड़े शहरों से बेहतर

इस रिपोर्ट में कई छोटे जिलों ने प्रदेश के बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है. सीधी के बाद उज्जैन 323, शाजापुर 318, दमोह 312 और नरसिंहपुर 307 अंक पर रहा. सागर को 301 और नीमच को 299 अंक मिले हैं. वहीं, दूसरी ओर भोपाल 285, इंदौर 284, ग्वालियर 277 और जबलपुर 267 अंक ही हासिल कर सका. इसके अलावा सीधी और झाबुआ के बीच 107 अंकों का अंतर है, जो जिलों के प्रदर्शन में बड़ा फासला दिखाता है.

6 को छोड़, 45 जिले दूसरी श्रेणी में

जिला स्तर पर प्रदर्शन की श्रेणियों में प्रदेश के छह जिले प्रयास-1, जबकि 45 जिले प्रयास-2 में शामिल हैं. चार जिले प्रयास-3 में हैं. आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश जिलों को अभी स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन में लंबी दूरी तय करनी है. रिपोर्ट में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर के साथ स्कूल सुविधाओं, सुरक्षा, डिजिटल शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था जैसे पहलुओं को भी आकलन में शामिल किया गया है.

पंजाब-केरल से आसमान-जमीन का अंतर

राष्ट्रीय स्तर पर भी मध्य प्रदेश की स्थिति बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की तुलना में कमजोर रही. पंजाब 723.6 और केरल 716.8 अंक के साथ आगे हैं. वहीं महाराष्ट्र को 654.6 और ओडिशा को 651.5 अंक मिले. पड़ोसी राज्यों में उत्तर प्रदेश 579.9 और छत्तीसगढ़ 578.9 अंक के साथ मध्य प्रदेश से आगे हैं. जबकि बिहार 564.8 अंक के साथ एमपी से थोड़ा पीछे है.

- मध्य प्रदेश में 10 हजार सरकारी कर्मचारियों की भर्ती! ये है मोहन सरकार का नया प्लान

- मध्य प्रदेश में 10 हजार सरकारी कर्मचारियों की भर्ती! ये है मोहन सरकार का नया प्लान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस रिपोर्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि, ''केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की जिला शिक्षा प्रदर्शन रिपोर्ट ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने ला दी है.'' पटवारी ने कहा कि, ''जब 55 में से एक भी जिला 60 प्रतिशत तक नहीं पहुंच सका तो सरकार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है.'' उन्होंने डिजिटल शिक्षा, स्कूल सुरक्षा और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को लेकर भी चिंता जताई. पटवारी ने सरकार से रिपोर्ट की गंभीरता से समीक्षा कर कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और शिक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार के कदम उठाने की मांग की.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें