होमएग्ज़ाम्समुजफ्फरपुर में नीट पीजी परीक्षा कल सुबह सात बजे से, प्रवेश केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध - muzaffarpur neet pg exam four centers entry timings security traffic arrangements
एग्ज़ाम्स

मुजफ्फरपुर में नीट पीजी परीक्षा कल सुबह सात बजे से, प्रवेश केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध - muzaffarpur neet pg exam four centers entry timings security traffic arrangements

मुजफ्फरपुर में नीट पीजी परीक्षा कल सुबह सात बजे से, प्रवेश केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध Muzaffarpur NEET PG Exam: मुजफ्फरपुर में 30 अगस्त को नीट पीजी 2026 परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसके लिए ...और पढ़ें…

29 अगस्त 2026 को 03:29 pm बजे
मुजफ्फरपुर में नीट पीजी परीक्षा कल सुबह सात बजे से, प्रवेश केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध - muzaffarpur neet pg exam four centers entry timings security traffic arrangements

सौजन्य से:- Jagran

मुजफ्फरपुर में नीट पीजी परीक्षा कल सुबह सात बजे से, प्रवेश केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Muzaffarpur NEET PG Exam: मुजफ्फरपुर में 30 अगस्त को नीट पीजी 2026 परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसके लिए ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur NEET PG Exam: जिले के चार केंद्रों पर 30 अगस्त को नीट पीजी 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा को कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा तथा यातायात के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा

जिले में निर्धारित चार ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में यह टेस्ट लिया जाएगा। इन केंद्रों में आजाद इंफोटेक (रेवा रोड), आइओएन डिजिटल जोन (भिखनपुरा), आइओएन डिजिटल जोन (कच्ची-पक्की) और आइओएन डिजिटल जोन (कांटी) शामिल हैं।

परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगी, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 7:00 बजे से ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

सघन तलाशी की व्यवस्था

जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को समय से पहले तैनात रहने का निर्देश जारी किया है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की गहन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही केंद्र के भीतर जाने की अनुमति मिलेगी।

महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए विशेष रूप से महिला वीक्षकों और महिला सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

परीक्षा परिसर के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, पेजर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों और गेस्ट हाउसों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उड़ने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।

यातायात प्रबंधन पर जोर

परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से एक साथ निकलने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस तैनात रहेगी।

विशेषकर भिखनपुरा, कच्ची-पक्की और कांटी मार्ग पर वाहनों के सुगम परिचालन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।

प्रशासन का मुख्य प्रयास है कि परीक्षार्थियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी जाम या किसी अन्य असुविधा का सामना न करना पड़े।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें