होमएग्ज़ाम्सNEET के बाद जयपुर में AIIMS परीक्षा पर भी बवाल, री-एग्जाम में 2 बार फेल हुआ सिस्टम, छात्रों का गुस्सा फुटा
एग्ज़ाम्स

NEET के बाद जयपुर में AIIMS परीक्षा पर भी बवाल, री-एग्जाम में 2 बार फेल हुआ सिस्टम, छात्रों का गुस्सा फुटा

AIIMS CRE-5 Re-Exam 2026: जयपुर में सीतापुर एग्जाम सेंटर पर सोमवार को भी जमकर बवाल हुआ। बस फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार नीट पीजी उम्मीदवारों के बजाय AIIMS CRE-5 के उम्मीदवार थे। एक दिन पहले बिजली गुल और सर्वर ठप होने की…

31 अगस्त 2026 को 11:29 am बजे
NEET के बाद जयपुर में AIIMS परीक्षा पर भी बवाल, री-एग्जाम में 2 बार फेल हुआ सिस्टम, छात्रों का गुस्सा फुटा

सौजन्य से:- Navbharat Times

AIIMS CRE-5 Re-Exam 2026: जयपुर में सीतापुर एग्जाम सेंटर पर सोमवार को भी जमकर बवाल हुआ। बस फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार नीट पीजी उम्मीदवारों के बजाय AIIMS CRE-5 के उम्मीदवार थे। एक दिन पहले बिजली गुल और सर्वर ठप होने की वजह हुई फजीहत के बाद, दूसरे नेशनल लेवल मेडिकल एग्जाम में उन्हीं कमियों की वजह से छात्र परेशान रहे।

NEET PG एग्जाम के बाद, जयपुर में एक दूसरे मेडिकल एग्जाम को लेकर बवाल हो गया। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक कई शहरों में AIIMS CRE-5 री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। लेकिन जयपुर के सीतापुर एग्जाम सेंटर पर सर्वर फेल होने की वजह से परीक्षा में देरी हुई। यह वही एग्जाम सेंटर है, जिस पर एक दिन पहले NEET PG परीक्षा होनी थी, लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से रद्द कर दी गई।

दरअसल, सोमवार को जयपुर के iON Digital Zone iDZ सीतापुर में AIIMS CRE-5 री-एग्जाम होना था। सर्वर में खराबी के कारण परीक्षा शुरू होने में 30 मिनट की देरी हुई। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली यह परीक्षा करीब 9:30 बजे शुरू हुई, जिससे उम्मीदवार परेशान हो गए। देरी से परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट बाद फिर से सर्वर फेल हो गया। इसके बाद, परीक्षार्थियों का गुस्सा फुटा और एग्जाम सेंटर पर जमकर बवाल हुआ।

परीक्षा रद्द की मांग तेज

एक दिन पहले जयपुर के इसी एग्जाम सेंटर पर बिजली चले जाने और सर्वर में खराबी के चलते नीट पीजी परीक्षा रद्द करके 5 सितंबर को कराने का फैसला लिया गया था। सोमवार को फिर से एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट में भी उम्मीदवारों को वही परेशानियां झेलनी पड़ीं। बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से उम्मीदवार अब इस ऑल-इंडिया परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

AIIMS CRE-5 एग्जाम क्या है?

AIIMS CRE का पूरा नाम कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम है। यह ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली एक नेशनल लेवल भर्ती परीक्षा है। CRE के जरिए विभिन्न एम्स हॉस्पिटल्स में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन-फैकल्टी पदों को भरा जाता है। इनमें एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टोर कीपर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, क्लर्क और अन्य टेक्निकल असिस्टेंट पद शामिल होते हैं। CRE-5 यानी यह भर्ती का पांचवां संस्करण है।

AIIMS CRE-5 री-एग्जाम क्यों हो रहा है?

यह भर्ती परीक्षा पहले 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। लेकिन 7 चुनिंदा ग्रुप कोड-3, 20, 28, 32, 22, 48 और 58 की पिछली परीक्षा प्रशासनिक या तकनीकी वजहों के चलते रद्द कर दी गई थी। इन्हें नए सिरे से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित कराने का फैसला लिया है। यह परीक्षा अब 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक चलेगी।

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें