NEET PG 2026: नीट एग्जाम में बुर्का, कड़ा या कृपाण पहन सकते हैं? बस ये है शर्त, भूलकर भी न करें ये गलती
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से अपना NEET PG एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना हॉल टिकट एग्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से अपना NEET PG एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना हॉल टिकट एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी। सेंटर पर सुबह 7 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी और सुबह 8:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद गेट बंद हो जाएंगे और अंदर जाने की परमिशन नहीं होगी।
नीट पीजी क्या है?
NEET PG पूरे भारत में सरकारी, निजी, डीम्ड और केंद्रीय संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार, MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा, मेडिकल फील्ड में स्पेशलाइजेशन और टॉप संस्थानों में एडवांस्ड मेडिकल ट्रेनिंग पाने का मौका मिलता है।
NEET PG 2026 : एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाएं?
नीट एग्जाम के दौरान उम्मीदवारों को नियम और दिशानिर्देशों का ध्यान रखना होगा। कोई भी डॉक्यूमेंट भूलने की वजह से एग्जाम देने से रोका जा सकता है।
- नीट पीजी एडमिट कार्ड, जिस पर पासपोर्ट आकार का फोटो लगा हो।
- लिखने में शारीरिक अक्षमता का प्रमाणपत्र और/या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी PwBD प्रमाणपत्र, अगर PwBD कैटेगरी के तहत छूट का दावा किया जा रहा है।
- एक वेलिड फोटो ID साथ लाना होगा। स्वीकार्य दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या आधार कार्ड शामिल हैं।
- आवेदकों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल (SMC) द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
- गलत पहचान (impersonation) को रोकने के लिए परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाएगी।
- वेरिफिकेशन प्रक्रिया की निगरानी CCTV कैमरों के माध्यम से भी की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र के अंदर फेस मास्क की अनुमति नहीं होगी, जब तक कि उम्मीदवार के पास सहायक चिकित्सा दस्तावेज न हों।
- परीक्षा में शामिल होने वाले विदेशी नागरिकों को अपना पासपोर्ट और अपने देश में मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में अपनी स्थिति की पुष्टि करने वाला वैध प्रमाण साथ लाना होगा।
NEET PG 2026 Ban Items: भूलकर भी न करें ये गलती
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित चीजें नहीं ले जानी चाहिए। बैन आइटम्स में-
- स्टेशनरी का सामान जैसे पेन, कागज, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव और इरेजर।
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, घड़ी और ब्लूटूथ डिवाइस।
- ज्वेलरी और एक्सेसरीज जैसे अंगूठी, झुमके, चेन और चूड़ियां, वॉलेट, बेल्ट और धूप वाला चश्मा।
- खाने-पीने की कोई भी चीज, चाहे वह खुली हो या पैक्ड। पानी ट्रांसपेरेंट बोतल ले जा सकते हैं।
NEET PG 2026 Dress Code: क्या पहनें और क्या नहीं?
- उम्मीदवार सादे, हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें।
- आधी आस्तीन (हाफ-स्लीव) वाली शर्ट या टी-शर्ट बेहतर रहेगी।
- महिला उम्मीदवारों को पूरी आस्तीन (फुल-स्लीव) वाले या भारी कढ़ाई वाले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- परीक्षा के दिन प्रिंटेड जींस पहनने से भी बचना चाहिए।
- एक्सेसरीज जैसे झुमके, नथ, ब्रेसलेट, हार और नोज़ पिन परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- उम्मीदवारों को मोटे सोल वाले जूते-चप्पल पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे जूते परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
एग्जाम में बुर्का, कड़ा या कृपाण पहन सकते हैं या नहीं?
अक्सर परीक्षाओं में बुर्का, हिजाब, माला, कड़ा या कृपाण आदि पहनने या न पहनने को लेकर स्टूडेंट्स कन्फ्यूज रहते हैं। नियमों के अनुसार, जो उम्मीदवार अपनी धार्मिक परंपराओं के तहत 'प्रथागत पोशाक' जैसे बुर्का, हिजाब, कड़ा या कृपाण आदि पहनकर आना चाहते हैं, वे पहन सकते हैं। लेकिन उन उम्मीदवारों को एक शर्त माननी होगी।
अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपनी सांस्कृतिक/पारंपरिक पोशाक (इसमें हिजाब, कड़ा और कृपाण भी शामिल हैं) में आता है, तो उसे रिपोर्ट करने के अंतिम समय (यानी सुबह 08:30 बजे) से कम से कम एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पहुंच जाना चाहिए ताकि परीक्षा की गरिमा बनाए रखते हुए, उम्मीदवार को बिना किसी असुविधा के उसकी ठीक से तलाशी (frisking) लेने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
बता दें कि NEET PG 2026 एग्जाम 30 अगस्त 2026 को होगा और परिणाम एक महीने में यानी 30 सितंबर 2026 को घोषित कर दिया जाएगा। पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख भी उसी दिन जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

