NEET PG 2026 Exam: बिजली का फॉल्ट, जयपुर के एक सेंटर पर लेट शुरू हुई NEET PG परीक्षा
बिजली का फॉल्ट, जयपुर के एक सेंटर पर लेट शुरू हुई NEET PG परीक्षा नीट पीजी परीक्षा उत्तर प्रदेश सेंटर की तस्वीर (PC-ANI) NEET PG 2026 Exam: जयपुर के एक सेंटर पर बिजली के न होने से नीट पीजी परीक्षा लेट से शुरू हुई. आज यान…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
बिजली का फॉल्ट, जयपुर के एक सेंटर पर लेट शुरू हुई NEET PG परीक्षा
नीट पीजी परीक्षा उत्तर प्रदेश सेंटर की तस्वीर (PC-ANI)
NEET PG 2026 Exam: जयपुर के एक सेंटर पर बिजली के न होने से नीट पीजी परीक्षा लेट से शुरू हुई. आज यानी कि 30 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर नीट पीजी परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई.
NEET PG 2026: देशभर में रविवार को NEET PG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है, लेकिन राजस्थान के जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने की वजह से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली की समस्या के कारण निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी और अभ्यर्थियों को सेंटर पर इंतजार करना पड़ा.
सिंगल शिफ्ट में हुई NEET PG परीक्षा
NEET PG परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से किया गया. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई.
जयपुर सेंटर पर बिजली गुल, परीक्षा शुरू होने में हुई देरी
जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली नहीं होने के कारण कंप्यूटर सिस्टम शुरू नहीं हो सके. इससे परीक्षा अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाई. सेंटर पर मौजूद अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते नजर आए.
बिजली की समस्या के कारण अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई. NEET PG जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में टेक्निकल गैजेट का सुचारु रूप से काम करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि पूरी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है.
2.73 लाख से ज्यादा मेडिकल ग्रेजुएट ने दी NEET PG परीक्षा
NEET PG 2026 में देशभर से 2.73 लाख से अधिक मेडिकल ग्रेजुएट शामिल हो रहे हैं. परीक्षा विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. कई शहरों में अभ्यर्थी सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे.
चेन्नई, कांचीपुरम, आगरा और दिल्ली समेत कई शहरों में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के बाहर देखा गया. परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह के साथ स्ट्रेस भी नजर आया.
MBBS की पढ़ाई के बाद PG में एडमिशन
NEET PG के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. MBBS पूरा करने वाले मेडिकल ग्रेजुएट इस परीक्षा के जरिए MD, MS समेत विभिन्न पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश पाने की कोशिश करते हैं.
NEET UG के बाद आयोजित हो रही NEET PG परीक्षा
NEET PG परीक्षा ऐसे समय में हो रही है जब इस साल NEET UG भी कई कारणों से चर्चा में रहा. NEET UG 2026 परीक्षा पहले 3 मई को पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी. बाद में पेपर लीक के आरोपों के चलते प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया. NEET UG की री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी. NEET UG 2026 के लिए करीब 22.79 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा भारत के अलावा कुछ विदेशी केंद्रों पर भी आयोजित की गई थी.
ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट 16 सितंबर तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

