होमएग्ज़ाम्सनेपाल बाढ़ के बाद से लापता माता-पिता, बेटी ने दिया NEET PG एग्जाम, कहा- मुझे उनके लिए एग्जाम देना था
एग्ज़ाम्स

नेपाल बाढ़ के बाद से लापता माता-पिता, बेटी ने दिया NEET PG एग्जाम, कहा- मुझे उनके लिए एग्जाम देना था

Nepal Floods NEET Student Story: नेपाल में अचानक आई बाढ़ की वजह से हजारों जिंदगियां प्रभावित हुई हैं। 24 साल की नीट छात्रा तन्वी भी उन्हीं में से हैं। नेपाल में आई बाढ़ के बाद से तन्वी के पेरेंट्स की कोई खबर नहीं है। फिर…

1 सितंबर 2026 को 06:29 am बजे
नेपाल बाढ़ के बाद से लापता माता-पिता, बेटी ने दिया NEET PG एग्जाम, कहा- मुझे उनके लिए एग्जाम देना था

सौजन्य से:- Navbharat Times

Nepal Floods NEET Student Story: नेपाल में अचानक आई बाढ़ की वजह से हजारों जिंदगियां प्रभावित हुई हैं। 24 साल की नीट छात्रा तन्वी भी उन्हीं में से हैं। नेपाल में आई बाढ़ के बाद से तन्वी के पेरेंट्स की कोई खबर नहीं है। फिर भी उन्होंने मेडिकल की आगे पढ़ाई के लिए नीट पीजी परीक्षा देने का फैसला किया, क्योंकि उनके पिता चाहते हैं कि वह ये एग्जाम दें।

Nepal Floods 2026 | NEET PG Girl Student Story: नेपाल में 26 अगस्त 2026 को अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 900 से ज्यादा लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और 3000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। उन्हीं लापता लोगों में 24 साल की नीट पीजी की छात्रा तन्वी के माता-पिता भी शामिल हैं। कैलाश यात्रा पर गए पेरेंट्स की कई दिनों से कोई खबर नहीं मिली है। इन हालातों में तन्वी की कहानी साहस और उम्मीद की मिसाल बन गई है।

आंखों में आंसू लिए नीट एग्जाम देने पहुंची

'हाथ कांप रहे थे। आंखों में आंसू रुक नहीं रहे थे। आंसूओं की वजह से नीट एग्जाम की कंप्यूटर स्क्रीन धुंधली नजर आ रही थी।' फिर भी तन्वी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने माता-पिता के लिए नीट पीजी एग्जाम दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी भावुक कर देना वाली कहानी शेयर की है।

नेपाल बाढ़ के बाद से लापता हैं माता-पिता

तन्वी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैलाश यात्रा पर निकले माता-पिता नेपाल बाढ़ के बाद से लापता हैं। इसके बावजूद उन्होंने पोस्टग्रेजुएशन मेडिकल की पढ़ाई के लिए NEET PG 2026 की परीक्षा दी।

उन्होंने बताया कि तीन घंटे की परीक्षा दौरान लगभग आधा समय वह रोती रही, लेकिन उसने परीक्षा जारी रखी क्योंकि वह जानती थी कि उसके पिता चाहते हैं कि वह परीक्षा दे। उन्होंने अपने अंगूठे की स्याही दिखाते हुए कहा, 'तीन घंटी की परीक्षा में से डेढ़ घंटा मैंने रोते हुए बिताया।'

उन्होंने कहा, 'आंसू की वजह से सवाल पढ़ना मुश्किल हो गया था। परीक्षा के दौरान लगातार पेरेंट्स की याद आ रही थी, क्योंकि स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड की मेरी फोटो पापा ने खींची थी।'

तन्वी ने बताया कि वे लगातार खुद को याद दिलाती रही कि उसे यह परीक्षा क्यों देनी है। उन्होंने कहा, 'मुझे बस इतना पता था कि मेरे पापा चाहते हैं कि मैं यह एग्जाम दूं और मुझे यह उनके लिए, अपने माता-पिता के लिए करना ही होगा।'

67 लोगों के साथ कैलाश यात्रा पर गए थे पेरेंट्स

तन्वी ने बताया कि उनके मां अनाघा अन्नमदेवरा और पिता वेंकटराम अन्नमदेवरा, 67 लोगों के ग्रुप के साथ कैलाश यात्रा पर निकले हैं। नेपाल में आई तबाही के बाद से फैमिली टूर ग्रुप या यात्रा पर ले जाने वाली संस्था के किसी भी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ इतना ही पता चल पाया कि ग्रुप नेपाल में आव्रजन सेंटर और मैत्री पुल के आसपास था।

बाढ़ की वजह से कम्युनिकेशन सिस्टम अभी भी ठप है। तन्वी ने पेरेंट्स की सलामती के लिए लोगों से प्रार्थना करने लिए कहा है। उन्होंने वीडियो में बार-बार यही उम्मीद जताई है कि उनके माता-पिता वापस आएंगे। उन्होंने कहा, 'उन्हें आना ही होगा।'

तन्वी ने सिर्फ हिम्मत और साहस दिखाया है, बल्कि कठिन दौर से जूझने के बावजूद पेरेंट्स के लिए नीट पीजी की परीक्षा देने का फैसला किया।

बता दें कि नीट पीजी एग्जाम देशभर के 1,111 एग्जाम सेंटर पर MD-MS जैसे पोस्टग्रुएज मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 2.63 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के लिए सिंगल शिफ्ट में हुई। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। हालांकि जयपुर के सीतापुर में दो एग्जाम सेंटर्स की परीक्षा टेक्निकल खामियों के चलते रद्द हुई, जो अब 5 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें