होमएग्ज़ाम्सयूपी बोर्ड से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर नया नियम आया सामने, जानें नियम
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर नया नियम आया सामने, जानें नियम

यूपी बोर्ड से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर नया नियम आया सामने, जानें नियम प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर यूपी बोर्ड के नए नियम से अब से हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 नंबर की होगी. By ETV…

10 सितंबर 2026 को 04:02 am बजे
यूपी बोर्ड से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर नया नियम आया सामने, जानें नियम

सौजन्य से:- etvbharat.com

यूपी बोर्ड से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर नया नियम आया सामने, जानें नियम

प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर यूपी बोर्ड के नए नियम से अब से हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 नंबर की होगी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 10, 2026 at 9:26 AM IST

मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल स्तर पर अब विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है. अब से विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का पांच अंकों का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी.

अब से यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा से पूर्व विज्ञान और गृह विज्ञान के अलावा अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट के आधार पर करने को लेकर रणनीति बनाई है.

अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया है.

दोनों विषयों में अब तक आंतरिक मूल्यांकन होता था. अब इस नियम को बदलकर इसके स्थान पर परिषद की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है.

बदली गई व्यवस्था के अनुसार अब हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन हालांकि पूर्व की भांति पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा.

जबकि विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित हुआ करेगी. इस बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से प्रदेश भर में विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी करके जानकारी दी गई है.

अब से परिषद ने जो निर्णय लिया है उसके मुताबिक प्रयोगात्मक परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य विषयों में दिए गए ग्रेड को प्रमाण पत्र सह अंकपत्र में प्रदर्शित किया जाएगा.

जबकि हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान के स्टूडेंट्स को प्रायोगिक ज्ञान का अलग से मूल्यांकन होगा.. इस बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है.

इसमें सभी मंडलीय अधिकारियों समेत जिला विद्यालय निरीक्षकों के अलावा संबंधित अधिकारियों को संशोधित व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा चुकी है. 29 जनवरी 2026 के पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.

क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अपर सचिव (क्षेत्रीय अधिकारी) ज्योति प्रसाद ने ईटीवी भारत को बताया कि अब विज्ञान की 30 नंबर की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा होगी, वहीं गृह विज्ञान विषय में भी 30 नंबर की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. वहीं 5 प्वाइंट स्केल पर आंतरिक मूल्यांकन के जारी होंगे.

इसी के साथ अब भविष्य में गृह विज्ञान और विज्ञान के प्रैक्टिकल के अंक भी दर्ज होंगे. ये निर्देश हाईस्कूल की नई मूल्यांकन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लागू किये गए हैं. सभी को इस विषय में विग्यप्ति के माध्यम से जानकारी भी दे दी गई है, जिससे कि सभी स्टूडेंट्स को इस बारे में जानकारी मिल सके.

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद के कुल 5 क्षेत्रीय कार्यालय हैं. जिनमें से मेरठ में 4 मंडल के 17 जिले आते हैं.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें