होमएग्ज़ाम्सइलाहाबाद डिग्री कॉलेज में Non CUET के लिए BA में सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा, BSC में 60 अंक आवश्यक - adc non cuet admission ba all applicant eligible bsc 60 percent marks
एग्ज़ाम्स

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में Non CUET के लिए BA में सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा, BSC में 60 अंक आवश्यक - adc non cuet admission ba all applicant eligible bsc 60 percent marks

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में Non CUET के लिए BA में सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा, BSC में 60% अंक आवश्यक इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में नान-सीयूईटी बीए के लिए सभी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे, जबकि बीएससी में 60% अंक…

28 अगस्त 2026 को 09:29 am बजे
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में Non CUET के लिए BA में सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा, BSC में 60 अंक आवश्यक
 - adc non cuet admission ba all applicant eligible bsc 60 percent marks

सौजन्य से:- Jagran

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में Non CUET के लिए BA में सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा, BSC में 60% अंक आवश्यक

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में नान-सीयूईटी बीए के लिए सभी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे, जबकि बीएससी में 60% अंक अनिवार्य ...और पढ़ें

HighLights

- एडीसी में नए नान सीयूईटी के लिए नियम जारी, बीए-बीएससी में सभी वर्गों को मौका

- बीए में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा

- ईश्वर शरण में बीएससी गणित में सभी को मिलेगा प्रवेश, जगत तारन में पंजीकरण कल से

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए बीए में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को अवसर दिया जाएगा। वहीं बीएससी में नान-सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होना आवश्यक होगा।

इसके अलावा स्नातक प्रथम वर्ष के लिए नया कटऑफ जारी हुआ है। बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 25 अगस्त को अभ्यर्थियों को कॉलेज में उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। कटरा परिसर में बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रवेश का अवसर दिया गया है।

वहीं बीकाम प्रथम वर्ष में अनारक्षित वर्ग के लिए कोई कटऑफ जारी नहीं की गई है। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने सीयूईटी-यूजी में 50 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जीरो रोड परिसर स्थित छात्रा शाखा में बीए प्रथम वर्ष में सभी वर्गों की छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।

छात्रा शाखा में बीकाम प्रथम वर्ष के लिए अनारक्षित वर्ग में 50 या उससे अधिक अंक वाली छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगी। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 25 या उससे अधिक अंक की सीमा निर्धारित की गई है।

ईश्वर शरण में बीएससी गणित में सभी को प्रवेश

ईश्वर शरण डिग्री कालेज में बीएससी गणित में प्रवेश के लिए सीयूईटी पंजीकृत सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया है। हालांकि बीए में अनारक्षित कटआफ 90 अंक निर्धारित किया गया है। ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस में सभी श्रेणियों के लिए प्रवेश के दरवाजे खाेल दिए गए हैं। नए कटआफ के आधार पर प्रवेश मंगलवार को होंगे।

जगत तारन में मॉप अप राउंड के लिए पंजीकरण कल से

प्रयागराज : जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीयूईटी एवं गैर-सीयूईटी श्रेणी की छात्राओं के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए माप-अप राउंड-2 शुरू करने की घोषणा की है। छात्राएं 25 से 30 अगस्त तक कालेज की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगी। कालेज के अनुसार 30 अगस्त के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। पंजीकृत अभ्यर्थियों की आनलाइन काउंसलिंग मेरिट के आधार पर होगी। सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग की तिथि की सूचना एसएमएस व प्रवेश पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें