होमएग्ज़ाम्सRanchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन का मौका, 10 सितंबर तक करें आवेदन - university phd admission 2026 apply by sep 10
एग्ज़ाम्स

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन का मौका, 10 सितंबर तक करें आवेदन - university phd admission 2026 apply by sep 10

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन का मौका, 10 सितंबर तक करें आवेदन रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों में पीएचडी शोध के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्…

1 सितंबर 2026 को 04:29 am बजे
Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन का मौका, 10 सितंबर तक करें आवेदन
 - university phd admission 2026 apply by sep 10

सौजन्य से:- Jagran

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन का मौका, 10 सितंबर तक करें आवेदन

रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों में पीएचडी शोध के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी 1 से ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, रांची। रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों एवं महाविद्यालयों में पीएचडी शोध में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी।विश्वविद्यालय के मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं अन्य विषयों में उपलब्ध सीटों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता के तहत स्नातकोत्तर डिग्री में सामान्यतः न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। चार वर्षीय स्नातक (आनर्स/आनर्स विथ रिसर्च) के आधार पर पीएचडी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी।

नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी

यूजीसी/सीएसआइआर-नेट, गेट एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग के बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। नेट/जेआरएफ सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को विज्ञापन में निर्धारित नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन की हार्ड कापी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी तथा आवेदन एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्कैन का डायरेक्टर रिसर्च के नाम मेल पर भेजना अनिवार्य है। रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में आवेदन जमा नहीं किया जाएगा।

विषयवार रिक्तियों, पात्रता, आवेदन पत्र, चयन प्रक्रिया एवं निर्धारित तिथियों की जानकारी रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें