RBSE 10वीं परीक्षा: साल में 2 बार मौका, सुधार की नई व्यवस्था
राजस्थान बोर्ड अब साल में दो बार कराएगा 10वीं की परीक्षा, सप्लीमेंट्री खत्म, जानें नए नियम बोर्ड एग्जाम देते हुए स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो RBSE 10th Board Exam New Rules: राजस्थान बोर्ड 2027 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा स…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
राजस्थान बोर्ड अब साल में दो बार कराएगा 10वीं की परीक्षा, सप्लीमेंट्री खत्म, जानें नए नियम
बोर्ड एग्जाम देते हुए स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो
RBSE 10th Board Exam New Rules: राजस्थान बोर्ड 2027 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करेगा. पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा के रूप में होगी, जबकि दूसरी परीक्षा मई में होगी. इसमें छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकेंगे. नई व्यवस्था में सप्लीमेंट्री परीक्षा खत्म कर दी गई है.
RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 10वीं के छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिलेगा. पहली परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में मुख्य परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी. इसके बाद मई में दूसरी बोर्ड परीक्षा होगी. इसे सुधार परीक्षा के तौर पर आयोजित किया जाएगा.
नई व्यवस्था का मकसद छात्रों को अपने अंकों में सुधार का एक और मौका देना है. साथ ही परीक्षा को लेकर छात्रों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने की कोशिश की गई है.
दूसरी परीक्षा में 3 विषयों में सुधार का मौका
मुख्य बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले छात्र चाहें तो दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर अपने अंक सुधार सकते हैं. हालांकि, दूसरी परीक्षा में अधिकतम तीन विषयों की ही परीक्षा देने की अनुमति होगी.
अगर छात्र पहली परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा देता है, तो दोनों परीक्षाओं में किसी विषय में मिले ज्यादा अंक को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा. यानी अगर पहली परीक्षा में किसी विषय में 70 अंक मिले और दूसरी परीक्षा में 65 अंक आए, तो 70 अंक ही मान्य होंगे. वहीं, अगर दूसरी परीक्षा में 75 अंक मिलते हैं, तो अंतिम परिणाम में 75 अंक जोड़े जाएंगे.
सप्लीमेंट्री परीक्षा की जगह नई व्यवस्था
RBSE की नई व्यवस्था में 10वीं की अलग से सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं होगी. इसकी जगह Essential Improvement (EI) का प्रावधान किया गया है. जिन छात्रों को मुख्य परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक नहीं मिलेंगे, उन्हें नियमों के अनुसार दूसरी बोर्ड परीक्षा में सुधार का मौका दिया जाएगा. वहीं, तय नियमों के तहत ज्यादा विषयों में न्यूनतम अंक नहीं मिलने वाले छात्रों के लिए Essential Repeat (ER) का प्रावधान रहेगा.
नई व्यवस्था में छात्रों की मार्कशीट पर 'Fail' या 'Supplementary' जैसे शब्द नहीं लिखे जाएंगे. बोर्ड का यह फैसला छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करने और उन्हें सुधार का अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है.
पहली परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा देना जरूरी नहीं
मुख्य परीक्षा में पास होने वाला छात्र अगर दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है, तो उसके मुख्य परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ही रिजल्ट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. वहीं, जो छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल होंगे, उनके दोनों प्रयासों में विषयवार बेहतर अंक को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा.
पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में और दूसरी परीक्षा मई 2027 में आयोजित की जाएगी. विषयवार डेटशीट बोर्ड की ओर से बाद में जारी की जाएगी. छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम के लिए RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: IOCL में मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Mental health strain: IIT-H sees 74% surge in students seeking counselling

Unnao News: 152 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को भेजी 405 स्कूलों की सूची

झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए परीक्षा से परिणाम तक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 14.41 करोड़ की परियोजना - jharkhand approves 1441 cr digital medical education platform

Hamirpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में अपार आईडी अनिवार्य नहीं

यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा

India Post GDS Result Direct Link 2026 and Merit List Date

बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बीटेक एडमिशन 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जानें
ताज़ा ख़बरें
- Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process
- पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
- RBSE: अब साल में 2 बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा! फरवरी-मार्च में होंगे पहले मेन एग्जाम
- DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद: टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें
- जुलाई में परीक्षा, अब आया रिजल्ट; RU ने MA सेमेस्टर-3 का परिणाम किया जारी
- Karnataka NEET UG counselling 2026: Round 3 provisional seat allotment result out, check details
- LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment
- पीयू छात्रावास आवंटन: 22 अक्टूबर तक करें आवेदन

