होम›स्टूडेंट लाइफ›पीयू छात्रावास आवंटन: 22 अक्टूबर तक करें आवेदन
स्टूडेंट लाइफ

पीयू छात्रावास आवंटन: 22 अक्टूबर तक करें आवेदन

PU Hostel Application: पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने सत्र 2026-27 में नामांकित छात्रों के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लंबे इंतजार के बाद मंगलवार से पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्रावास आवंटन के…

6 अक्टूबर 2026 को 07:02 pm बजे
पीयू छात्रावास आवंटन: 22 अक्टूबर तक करें आवेदन

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

PU Hostel Application: पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने सत्र 2026-27 में नामांकित छात्रों के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लंबे इंतजार के बाद मंगलवार से पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन पोर्टल खोल दिया गया है. आवेदन पोर्टल खुलने से उन छात्रों को राहत मिली है, जो सत्र शुरू होने के तीन माह बाद भी छात्रावास सुविधा से वंचित थे. इच्छुक छात्र 22 अक्तूबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्रों को समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने के बाद उसकी एक प्रति संबंधित संस्थान में जमा करनी होगी. यह प्रक्रिया इसलिए अनिवार्य की गयी है, ताकि संबंधित विभाग को आवेदन की जानकारी समय पर मिल सके और हॉस्टल आवंटन में देरी नहीं हो.

केवल संबंधित कॉलेज के छात्रावास के लिए करें आवेदन

छात्रों को अपने कॉलेज से संबंधित छात्रावास के लिए ही आवेदन करना होगा. किसी अन्य कॉलेज के छात्रावास के लिए किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आवेदन करते समय संबंधित कॉलेज और छात्रावास का ध्यान रखने की सलाह दी है.

सत्र शुरू होने के तीन माह बाद खुला पोर्टल

छात्रावास आवंटन के लिए समर्थ पोर्टल की ओर से सत्र शुरू होने के करीब तीन माह बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की गयी है. पोर्टल खुलने के बाद नामांकित विद्यार्थियों को जल्द छात्रावास सुविधा मिलने की उम्मीद है. विश्वविद्यालय के अनुसार, छात्रावास का आवंटन मेधा के आधार पर किया जायेगा.

इन छात्रावासों के लिए लिया जायेगा आवेदन

विश्वविद्यालय के अंतर्गत पटना साइंस कॉलेज में पांच, पटना कॉलेज में तीन, बीएन कॉलेज में दो, मगध महिला कॉलेज में तीन और पटना ट्रेनिंग कॉलेज में एक छात्रावास के लिए आवेदन लिया जायेगा. इसके अलावा कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स में एक, पीजी छात्रावासों में छह और पीजी एंड यूजी गर्ल्स हॉस्टल में तीन छात्रावास शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में गेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक स्थिति में मिले 9 युवतियां और 6 युवक; सभी हिरासत में

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
IIT Bombay Student Wellness Plan Tests Campus Accountability
स्टूडेंट लाइफ

IIT Bombay Student Wellness Plan Tests Campus Accountability

LU हॉस्टल संकट: सीटें बढ़ीं पर हॉस्टल नहीं, 26 हजार छात्रों पर सिर्फ 3000 बेड, दो दशकों से नहीं बना मुख्य परिसर में नया हॉस्टल!
स्टूडेंट लाइफ

LU हॉस्टल संकट: सीटें बढ़ीं पर हॉस्टल नहीं, 26 हजार छात्रों पर सिर्फ 3000 बेड, दो दशकों से नहीं बना मुख्य परिसर में नया हॉस्टल!

IIT-Bombay planning twin-sharing model for all its student hostels on campus
स्टूडेंट लाइफ

IIT-Bombay planning twin-sharing model for all its student hostels on campus

As IIT Bombay Grieves, 5 Indian Campuses Offer a Different Model for Student Mental Health
स्टूडेंट लाइफ

As IIT Bombay Grieves, 5 Indian Campuses Offer a Different Model for Student Mental Health

Delhi News: छात्रों ने कहा, पीजी के बजाय डीयू व कॉलेज छात्रावास प्राथमिकता
स्टूडेंट लाइफ

Delhi News: छात्रों ने कहा, पीजी के बजाय डीयू व कॉलेज छात्रावास प्राथमिकता

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में पांच छात्र निलंबित, छात्रावास आवंटन भी निरस्त
स्टूडेंट लाइफ

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में पांच छात्र निलंबित, छात्रावास आवंटन भी निरस्त

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com
स्टूडेंट लाइफ

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित
स्टूडेंट लाइफ

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित

ताज़ा ख़बरें