होमस्टूडेंट लाइफबीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन
स्टूडेंट लाइफ

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन दिव्यांग (दृष्टिहीन) छात्रों का छात्रावास आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 10, 2026 at 8:30 P…

10 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन

सौजन्य से:- ETV Bharat

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन

दिव्यांग (दृष्टिहीन) छात्रों का छात्रावास आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 10, 2026 at 8:30 PM IST

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में दिव्यांग (दृष्टिहीन) छात्रों का छात्रावास आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. दिव्यांग छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर वर्ष 2014 में पारित नियमावली का पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार पालन नहीं करने का आरोप लगाया है.

विद्यार्थियों का कहना है कि नियमावली के अनुसार, पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटित किया जाना अनिवार्य है, लेकिन प्रवेश मिलने के बाद भी उन्हें छात्रावास के लिए लगातार भटकना पड़ रहा है. जिसको लेकर छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इनका कहना था कि हमें दिखता नहीं हम कैंपस में बाहर से आ नहीं सकते, इसके बाद भी हमारी सुध नहीं ली जा रही है, इससे हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

दिव्यांग छात्रों के अनुसार वर्ष 2014 में पारित नियमावली में 70 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक दृष्टिबाधित छात्रों तथा 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटन का प्रावधान किया गया है. इसके बावजूद पिछले कई वर्षों से इस व्यवस्था का प्रभावी रूप से अनुपालन नहीं किया जा रहा है. जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई की प्रभावित हो रही है.

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभिन्न छात्रावासों में कमरे खाली पड़े हैं. इन कमरों को प्रशासन द्वारा अतिथि शुल्क पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन दिव्यांग विद्यार्थियों को उन्हीं कमरों का आधिकारिक आवंटन नहीं किया जा रहा है. विद्यार्थियों का कहना है कि जब विश्वविद्यालय में कमरे उपलब्ध हैं, तो नियमावली के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है.

दिव्यांग छात्रों का कहना है कि छात्रावास उनके लिए केवल रहने की सुविधा नहीं है, बल्कि शिक्षा जारी रखने के लिए आवश्यक आधारभूत आवश्यकता है. विशेष जरूरत वाले विद्यार्थियों को बाहर रहकर पढ़ाई करने में आने वाली परेशानियां सामान्य विद्यार्थियों की तुलना में अधिक होती हैं. ऐसे में नियमावली में किए गए प्रावधानों का पालन नहीं होने से उन्हें आर्थिक और शैक्षणिक दोनों स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

छात्रों के अनुसार इस समस्या को लेकर पिछले चार-पांच वर्षों में कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से पत्राचार किया गया. इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल सका है, लगातार पत्राचार के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

फिलहाल इस मामले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर संदीप पोखरियाल का कहना है कि उनकी जो भी मांगे हैं. उसको प्रशासन अपने स्तर पर देख रहा है. उनकी जो भी मांग है उसके लिए यह कहा गया है कि फैकल्टी वाइज छात्रों की संख्या की लिस्ट उन्हें सौंपा जाए, लिस्ट मिलने के बाद यह चेक किया जाएगा कि कौन पात्र छात्र है. उनके लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: IIT BHU में तैयार रोड सेफ्टी ऑडिटर ऐप करेगा स्कूल-काॅलेजों के बाहर सड़क सुरक्षा के इंतजाम

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com
स्टूडेंट लाइफ

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित
स्टूडेंट लाइफ

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754
स्टूडेंट लाइफ

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754

विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?
स्टूडेंट लाइफ

विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?

‘छात्रावास का कमरा है, फाइव-स्टार सुइट नहीं’, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की फीस बढ़ने पर छात्रों का प्रदर्शन
स्टूडेंट लाइफ

‘छात्रावास का कमरा है, फाइव-स्टार सुइट नहीं’, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की फीस बढ़ने पर छात्रों का प्रदर्शन

DU के हजारों छात्रों के सामने हॉस्टल संकट, NHRC ने दिल्ली सरकार-UGC को 15 अक्टूबर तक मांगी कार्ययोजना
 - nhrc demands action on delhi university hostel shortage
स्टूडेंट लाइफ

DU के हजारों छात्रों के सामने हॉस्टल संकट, NHRC ने दिल्ली सरकार-UGC को 15 अक्टूबर तक मांगी कार्ययोजना - nhrc demands action on delhi university hostel shortage

योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल
 - up yogi govt to implement student mental health policy
स्टूडेंट लाइफ

योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल - up yogi govt to implement student mental health policy

DU’s hostel crunch is more than a decade-old problem. Can Delhi learn from universities abroad? | Delhi News - The Times of India
स्टूडेंट लाइफ

DU’s hostel crunch is more than a decade-old problem. Can Delhi learn from universities abroad? | Delhi News - The Times of India

ताज़ा ख़बरें