होमएग्ज़ाम्सकाठीकुंड स्कूल में हाजिरी पर सख्ती, कम उपस्थिति और फेल छात्रों को नहीं मिलेगा बोर्ड परीक्षा का फॉर्म
एग्ज़ाम्स

काठीकुंड स्कूल में हाजिरी पर सख्ती, कम उपस्थिति और फेल छात्रों को नहीं मिलेगा बोर्ड परीक्षा का फॉर्म

काठीकुंड स्कूल में हाजिरी पर सख्ती, कम उपस्थिति और फेल छात्रों को नहीं मिलेगा बोर्ड परीक्षा का फॉर्म बैठक में अभिभावकों को संबोधित करते प्रधानाध्यापक | Prabhat Khabar Network काठीकुंड के +2 विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शि…

12 सितंबर 2026 को 12:02 pm बजे
काठीकुंड स्कूल में हाजिरी पर सख्ती, कम उपस्थिति और फेल छात्रों को नहीं मिलेगा बोर्ड परीक्षा का फॉर्म

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com

काठीकुंड स्कूल में हाजिरी पर सख्ती, कम उपस्थिति और फेल छात्रों को नहीं मिलेगा बोर्ड परीक्षा का फॉर्म

बैठक में अभिभावकों को संबोधित करते प्रधानाध्यापक | Prabhat Khabar Network

काठीकुंड के +2 विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन छात्रों की उपस्थिति कम रहेगी या वे जांच परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे, उन्हें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

प्रतिनिधि, काठीकुंड : +2 उच्च विद्यालय, काठीकुंड में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार पासवान ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की.

कम उपस्थिति पर नहीं मिलेगा बोर्ड फॉर्म

प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन बेहद जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होगी या जो जांच परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाएंगे, उन्हें 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

छात्रवृत्ति योजनाओं की दी जानकारी

प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी. साथ ही, विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया. सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करना रहा.

शिक्षक रहे मौजूद

मौके पर शिक्षक शुद्धोजीत चटर्जी, मणिकांत यादव, रंजीत कुमार, सुब्रत कुंडु, हेमंत कुमार, जोसफ मुर्मू, फुलमनी टुडू, चमेली कोहलीन, ब्रजकिशोर टुडू, चंदन कुमार, शिबू हांसदा सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

आपके शहर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें