RRB एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट: 15 सितंबर तक भाषा चुनना अनिवार्य, चूक गए तो अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में देनी होगी परीक्षा - rrb ntpc typing test candidates language selection deadline sep 15
RRB एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट: 15 सितंबर तक भाषा चुनना अनिवार्य, चूक गए तो अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में देनी होगी परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें 15 सितंबर…

सौजन्य से:- Jagran
RRB एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट: 15 सितंबर तक भाषा चुनना अनिवार्य, चूक गए तो अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में देनी होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें 15 सितंबर तक भाषा का ...और पढ़ें
HighLights
- गलती सुधारने वाले एडिटिंग टूल्स पर प्रतिबंध, तय शब्द सीमा पूरी न करने पर नहीं जांची जाएगी कॉपी
- हिंदी के लिए 'कृतिदेव' और 'मंगल' फॉन्ट की सुविधा, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 22 सितंबर तक छूट का मौका
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी ग्रेजुएट- CEN 06/2025) के तहत कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की भाषा चुनना अनिवार्य कर दिया है।
भाषा चयन की अंतिम तारीख 15 सितंबर
अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर हिंदी या अंग्रेजी में से अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी। इसके लिए लिंक सक्रिय है और अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 की शाम सात बजे तक निर्धारित है। जो उम्मीदवार इस समयसीमा में भाषा नहीं चुनेंगे, उनकी परीक्षा की भाषा स्वतः अंग्रेजी मान ली जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एक बार विकल्प भरने के बाद उसमें किसी भी स्थिति में संशोधन नहीं होगा। हिंदी माध्यम के लिए कंप्यूटर पर 'कृतिदेव' और 'मंगल' फॉन्ट उपलब्ध कराए जाएंगे।
16 मिनट का होगा कुल सत्र
परीक्षा सत्र को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को कीबोर्ड जांचने और वार्म-अप के लिए 1 मिनट का अभ्यास समय मिलेगा। इसके बाद 5 मिनट का ब्रेक रहेगा और फिर 10 मिनट की मुख्य टाइपिंग परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के दौरान टाइप किए गए शब्दों को ठीक करने या संपादित करने के लिए एडिटिंग टूल्स के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। यदि कोई अभ्यर्थी समय से पहले पैराग्राफ टाइप कर लेता है, तो वह बचे समय में शुरुआत से दोबारा टाइपिंग जारी रख सकता है।
स्पीड और न्यूनतम शब्द सीमा
अंग्रेजी माध्यम वाले अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ कम से कम 300 शब्द टाइप करने होंगे। वहीं, हिंदी माध्यम के लिए न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति और 250 शब्द टाइप करना जरूरी है। निर्धारित न्यूनतम शब्द सीमा पूरी न करने पर अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
गलतियों पर पेनाल्टी का नियम
मूल्यांकन में कुल टाइप किए गए शब्दों में से 5 प्रतिशत गलतियां माफ की जाएंगी। इससे अधिक गलती होने पर पेनाल्टी लागू होगी। नियम के तहत प्रत्येक अतिरिक्त गलती के बदले कुल सही शब्दों में से 10 शब्द घटा दिए जाएंगे।
दिव्यांगों को छूट और बायोमेट्रिक जांच
40 प्रतिशत या उससे अधिक स्थायी दिव्यांगता (दृष्टिबाधित, सेरेब्रल पाल्सी या लोकोमोटर दिव्यांग) वाले अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट से छूट दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों को सक्षम मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र 22 सितंबर की शाम 7:00 बजे तक हेल्पडेस्क पोर्टल पर अपलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा, इसलिए अभ्यर्थी अपना मूल आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दलालों से सतर्क रहने की भी सलाह दी है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

