रेलवे: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, नोट करें तिथियां, कब आएगा प्रवेश पत्र?
रेलवे: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, नोट करें तिथियां, कब आएगा प्रवेश पत्र? RRB Section Controller Exam Date: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की परीक्षा अक्तूबर में होगी। आरआरबी ने परीक्षा शहर की जानकार…

सौजन्य से:- Amar Ujala
रेलवे: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, नोट करें तिथियां, कब आएगा प्रवेश पत्र?
RRB Section Controller Exam Date: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की परीक्षा अक्तूबर में होगी। आरआरबी ने परीक्षा शहर की जानकारी और प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित समयसीमा भी बता दी है। पूरी जानकारी पढ़ें...
विस्तार
RRB Section Controller Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीईएन 03/2026 के तहत होने वाली यह परीक्षा 12 और 13 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी और प्रवेश पत्र की तारीख का भी ध्यान रखना होगा।
कब होगी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की परीक्षा?
आरआरबी के 11 सितंबर 2026 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 और 13 अक्तूबर को होगी।
परीक्षा शहर की जानकारी कब मिलेगी?
- अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी।
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लिंक सक्रिय होने के बाद अभ्यर्थी इसे देख सकेंगे।
- एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थी इसी माध्यम से मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए यात्रा प्राधिकरण पास भी डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश पत्र कब जारी होगा?
ई-कॉल लेटर यानी प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र में दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लेनी चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन क्यों जरूरी है?
आरआरबी ने परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों को इन बातों का ध्यान रखना होगा:
- परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़े बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापन किया जाएगा।
- अभ्यर्थी को मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ ले जाना होगा।
- परीक्षा के दिन आधार बायोमेट्रिक अनलॉक होना चाहिए।
- आधार में दर्ज जानकारी कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र से सही होनी चाहिए।
- नाम, जन्मतिथि और पिता के नाम जैसी जानकारियों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
- जिन अभ्यर्थियों की 15 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुई है, उन्हें समय रहते इसे अपडेट करा लेना चाहिए।
दलालों के झांसे में न आएं अभ्यर्थी
- आरआरबी ने अभ्यर्थियों को बिचौलियों और दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है।
- रेलवे भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाता है।
- किसी व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने का दावा किए जाने पर उस पर भरोसा न करें।
- भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को केवल आरआरबी की अधिकृत वेबसाइटों पर उपलब्ध सूचनाओं पर भरोसा करना चाहिए।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

