SC-ST छात्रों को राहत, सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में नहीं देनी एडमिशन फीस, राज्य सरकार का फैसला
Medical and Engineering College Admission Fees: सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले SC और ST छात्रों के लिए फीस में छूट की घोषणा की है। ओडिशा राज्य सरकार के नए फैसले के तहत छात्रों को एडमिशन फीस नही…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Medical and Engineering College Admission Fees: सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले SC और ST छात्रों के लिए फीस में छूट की घोषणा की है। ओडिशा राज्य सरकार के नए फैसले के तहत छात्रों को एडमिशन फीस नहीं देनी होगी, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
Odisha SC ST Students Admission Fee Updates: कई राज्यों में अभी भी मेडिकल और इंजीनियरिंग एडमिशन चल रहे हैं। ऐसे में SC-ST छात्रों और उनके परिवार को राहत दी गई है। ओडिशा राज्य सरकार ने सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग काॅलेजों में एडमिशन लेने वाले एससी और एसटी छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब इन कैटेगरी के छात्रों को एडमिशन फीस नहीं देनी होगी, जिससे काॅलेज में दाखिले के समय बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।
इस कदम का उद्देश्य एससी और एसटी कैटेगरी से आगने वाले छात्रों को ज्यादा से ज्याद MBBS, BDS, BE और BTech जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए प्रोत्साहित करना है। जो छात्र अभी भी मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्सेस में दाखिले की योजना बना रहे हैं तो यहां इस फैसले के बारे में जान लें कि कौन इसका लाभ उठा सकता है।
ओडिशा सरकार का फैसला, SC-ST छात्रों को नहीं देनी होगी एडमिशन फीस
PTI के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने निर्देश दिया है कि राज्य के सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने वाले अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के छात्रों को एडमिशन फीस नहीं देनी होगी। यह फैसला तब लिया गया जब मुख्यमंत्री को बताया गया कि कई होनहार SC और ST छात्र, मुश्किल एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद भी दाखिले के समय आर्थिक दिक्कतों का सामना करते हैं।
ओडिशा सरकार का यह फैसला सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेने वाले SC और ST छात्रों के लिए इस अंतर को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने उन छात्रों के बारे में जानने के बाद यह निर्देश जारी किया, जो इन कोर्स के लिए तो क्वालिफाई कर गए थे लेकिन एडमिशन प्रोसेस के दौरान जरूरी पैसे का इंतजाम करने में उन्हें परेशानी आ रही थी।
स्काॅलशिप भी मिलेगी, सभी सरकारी काॅलेजों पर नियम लागू
इस निर्देश के तहत SC और ST छात्रों को न सिर्फ एडमिशन के समय बल्कि एडमिशन के बाद 6 महीने तक राहत मिलेगी। सरकार ने अभी तक उन फीस की पूरी लिस्ट नहीं बताई है, जो इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कवर की जाएगी।
राज्य सरकार जल्द ही इस फैसले को लागू करने के बारे में डिटेल गाइडलाइंस जारी करेगी।
इसके अलावा कैंडिडेट्स को दाखिले के समय मिलने वाली स्काॅलरशिप पर भी बात की गई है।
इन कैटेगरी के छात्रों को केंद्र और राज्य सरकारों से अलग-अलग स्काॅलरशिप मिलती हैं। हालांकि, स्काॅलरशिप अमाउंट मिलने में 3-4 महीने का समय लग जाता है। इसलिए अब इस कैटेगरी छात्र स्काॅलरशिप पाने के बाद आसानी से फीस जमा कर सकेंगे।
लेखक के बारे मेंशुभमजनवरी 2020 से पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले शुभम को डिजिटल में 5 वर्षों से अधिक अनुभव है। वह एजुकेशन न्यूज, सक्सेस स्टोरी, काॅलेज-प्लेसमेंट, करियर टिप्स, जाॅब वैकेंसी के अलावा जनरल नाॅलेज-करंट अफेयर्स की स्टोरीज लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। पूर्व में दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल में काम कर चुके हैं। अभी नवभारतटाइम्स.कॉम में बतौर सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर पोस्ट पर हैं... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

