Scholarship Alert: ब्रिटिश यूनिवर्सिटी का भारतीयों को ऑफर, पढ़ने आओ और स्कॉलरशिप पाओ, जानें क्या आप एलिजिबल हैं
University of Kent Scholarships: ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज अपनी हाई-क्वालिटी एजुकेशन के लिए जानी जाती हैं। यहां पर कई ऐसी यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जहां हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। ये यूनिवर्सिटीज भारती…

सौजन्य से:- Navbharat Times
University of Kent Scholarships: ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज अपनी हाई-क्वालिटी एजुकेशन के लिए जानी जाती हैं। यहां पर कई ऐसी यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जहां हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। ये यूनिवर्सिटीज भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप भी देती हैं।
UK Scholarships For Indians: ब्रिटेन में एक से बढ़कर एक यूनिवर्सिटी मौजूद हैं, जहां हाई-क्वालिटी एजुकेशन हासिल की जा सकती है। तभी तो हर साल हजारों भारतीय छात्र ब्रिटेन में हायर एजुकेशन हासिल करने जाते हैं। यहां की यूनिवर्सिटीज भारतीय छात्रों को भारी-भरकम स्कॉलरशिप भी देती हैं, ताकि उनकी पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो सके। ऐसी ही एक ब्रिटिश यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऑफर लेकर आई है।
UK वर्क वीजा में बड़ी सख्ती! Indians के लिए बदले नियम, 60% तक घटे वीजा
ब्रिटेन में अंडरग्रेजुएट डिग्री लेने की प्लानिंग कर रहे भारतीय छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। केंट यूनिवर्सिटी ने भारतीय छात्रों के लिए 'केंट इंटरनेशनल स्कॉलरशिप' का ऐलान किया है। इसके तहत भारतीय छात्रों को अपनी ट्यूशन फीस में 5,000 पाउंड (लगभग 6.22 लाख रुपये) तक की छूट मिल सकती है। आइए इस स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी डिटेल्स जानते हैं और समझते हैं कि ये स्कॉलरशिप किन भारतीय छात्रों को मिल सकती है।
स्कॉलरशिप की मुख्य डिटेल्स क्या हैं?
केंट इंटरनेशनल स्कॉलरशिप के तहत कुल 5000 पाउंड दिए जाएंगे।
पहले 3000 पाउंड मिलेंगे और दूसरे साल 2000 पाउंड दिए जाएंगे।
स्कॉलरशिप पाने के लिए अलग से कहीं अप्लाई नहीं करना है।
अगर कोई स्टूडेंट स्कॉलरशिप के लिए योग्य है और उसे यूनिवर्सिटी में पढ़ने का ऑफर लेटर मिलता है, तो फिर उससे खुद-ब-खुद कॉन्टैक्ट किया जाएगा।
स्कॉलरशिप पाने के लिए स्टूडेंट को 4 सितंबर 2026 तक अपना एडमिशन ऑफर लेटर स्वीकार करना होगा।
स्कॉलरशिप के लिए कौन एलिजिबल हैं?
केंट यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो सितंबर 2026 में अंडरग्रेजुएट कोर्स की पढ़ाई के लिए आएंगे।
स्कॉलरशिप सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जो सेल्फ-फंडेड हैं और अपनी फीस सीधे तौर पर यूनिवर्सिटी को जमा करवा रहे हैं।
ब्रिटेन में पहले से ही पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र भी अगर केंट यूनिवर्सिटी में पढ़ने आते हैं, तो उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी।
केंट इंटरनेशनल स्कॉलरशिप की सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए अलग से कहीं अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। स्टूडेंट को समय के दायरे में रहते हुए एडमिशन ऑफर लेटर स्वीकार करना है। स्कॉलरशिप को किसी और स्कॉलरशिप के साथ जोड़कर नहीं दिया जा सकता है। बस उन्हें सही समय पर अपना एडमिशन ऑफर लेटर स्वीकार करना होगा।
स्टूडेंट अगर अभी भी केंट यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लेते हैं, तो उन्हें ये स्कॉलरशिप मिल सकती है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी से संपर्क किया जा सकता है। मेडिकल स्कूल, स्कूल ऑफ फार्मेसी, डिस्टेंस लर्निंग, शॉर्ट-टर्म प्रोग्राम या विशिष्ट पार्टनर प्रोग्राम (जैसे Beaconhouse, UKIC आदि) में दाखिला लेने वाले छात्र इसके लिए एलिजिबल नहीं हैं।
लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
ताज़ा ख़बरें
- Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
- विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
- MEXT Scholarship: भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा जापान, फ्लाइट टिकट और स्टाइपेंड भी देगा, जानिए शर्तें
- PhD Scholarship: फ्री में PhD करने भारतीयों को बुला रहा न्यूजीलैंड, ₹17 लाख स्टाइपेंड भी देगा, कहां करें अप्लाई
- NOS Scholarship: सरकारी खर्चे पर विदेश पढ़ने भेज रहा भारत, कौन ले सकता है फायदा? चेक करें पूरी डिटेल
- Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू: SC-ST और OBC छात्रों को मिलेगा लाभ, 1 अगस्त से नए आवेदकों का होगा पंजीयन - Raipur News
- Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

