UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप
Study Abroad Scholarships: ब्रिटेन दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने के लिए हाई वैल्यू वाली स्कॉलरशिप दी जाती हैं। इन स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ाई के खर्च के साथ-साथ रहने-खाने का खर्च भी कवर हो ज…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Study Abroad Scholarships: ब्रिटेन दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने के लिए हाई वैल्यू वाली स्कॉलरशिप दी जाती हैं। इन स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ाई के खर्च के साथ-साथ रहने-खाने का खर्च भी कवर हो जाता है।
Commowealth Masters Scholarship: अगर आप ब्रिटेन में पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन पढ़ाई को लेकर होने वाले खर्चों को लेकर परेशान हैं, तो कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप आपकी मदद कर सकती है। इस फुली-फंडेड स्कॉलरशिप के जरिए आपकी ट्यूशन फीस, फ्लाइट और रहने-खाने का खर्चा कवर हो जाता है। इस स्कॉलरशिप को कॉमनवेल्थ देशों के स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। भारत भी कॉमनवेल्थ देशों में शामिल है।
Strathclyde University MSc Scholarship | International students के लिए £7000 की scholarship
ब्रिटेन में कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन (CSC) ये स्कॉलरशिप ब्रिटिश सरकार के इंटरनेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत देता है। इसका मकसद सिर्फ पढ़ाई का खर्च उठाना नहीं है, बल्कि कॉमनवेल्थ देशों के लिए नए लीडर्स तैयार करना है। स्टूडेंट से उम्मीद की जाती है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह अपने देश लौटेगा, न कि वर्क वीजा लेकर ब्रिटेन में ही रह जाएगा। ये CSC के 3 मास्टर स्कॉलरशिप प्रोग्राम में से एक है।
स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी तारीखें
आवेदन की शुरुआत: 8 सितंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2026
नॉमिनेट करने वालों को CSC को अपने नॉमिनेशन इस तारीख तक जमा करने होंगे: दिसंबर 2026
स्टूडेंट भारत में स्थायी रूप से रहने वाला होना चाहिए।
सितंबर 2027 तक स्टूडेंट ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई शुरू करने वाला हो।
स्टूडेंट के पास सितंबर 2027 तक कम से कम 'अपर सेकंड-क्लास (2:1) ऑनर्स डिग्री' हो या 'लोअर सेकंड-क्लास डिग्री' के साथ कोई संबंधित पोस्टग्रेजुएट क्वालिफिकेशन (आमतौर पर मास्टर्स) हो।
स्टूडेंट बिना स्कॉलरशिप ब्रिटेन में पढ़ाई का खर्च उठाने के काबिल नहीं होना चाहिए।
स्कॉलरशिप के लिए उम्र की कोई लिमिट नहीं है। CSC आम तौर पर दूसरी मास्टर डिग्री के लिए फंडिंग नहीं देता है। अगर आपके पास पहले से ही मास्टर डिग्री है (खासकर ब्रिटेन के किसी संस्थान से) या मास्टर लेवल पर पहले कोई कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप मिल चुकी है, तो आपको स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी, जब तक कि आप मजबूती से यह न बता सकें कि आपको दूसरी डिग्री की जरूरत क्यों है।
इस स्कॉलरशिप में क्या-क्या शामिल है?
स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट को भारत से ब्रिटेन आने-जाने के लिए हवाई किराया दिया जाएगा। इसी तरह से उसकी पूरी ट्यूशन फीस भी कवर होगी। अगर स्टूडेंट लंदन के बाहर किसी शहर में पढ़ाई करेगा, तो उसे हर महीने 1,712 पाउंड (लगभग 2 लाख रुपये) स्टाइपेंड मिलेगा। इसी तरह से लंदन में पढ़ाई करने पर 2000 पाउंड (लगभग 2.50 लाख रुपये) दिए जाएंगे। रिसर्च या पढ़ाई से जुड़ी यात्रा के लिए ग्रांट भी दिया जाएगा।
लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
ताज़ा ख़बरें
- विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
- Scholarship Alert: ब्रिटिश यूनिवर्सिटी का भारतीयों को ऑफर, पढ़ने आओ और स्कॉलरशिप पाओ, जानें क्या आप एलिजिबल हैं
- MEXT Scholarship: भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा जापान, फ्लाइट टिकट और स्टाइपेंड भी देगा, जानिए शर्तें
- PhD Scholarship: फ्री में PhD करने भारतीयों को बुला रहा न्यूजीलैंड, ₹17 लाख स्टाइपेंड भी देगा, कहां करें अप्लाई
- NOS Scholarship: सरकारी खर्चे पर विदेश पढ़ने भेज रहा भारत, कौन ले सकता है फायदा? चेक करें पूरी डिटेल
- Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू: SC-ST और OBC छात्रों को मिलेगा लाभ, 1 अगस्त से नए आवेदकों का होगा पंजीयन - Raipur News
- Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

