होम›कैंपस›School Timing: 1 से नहीं, 16 अक्टूबर से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, इस राज्य में शिक्षा विभाग ने दिया आदेश
कैंपस

School Timing: 1 से नहीं, 16 अक्टूबर से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, इस राज्य में शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

Government School Timings Updates: सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में 1 अक्टूबर से नहीं बल्कि 16 अक्टूबर 2026 से बदलाव किया जाएगा। राजस्थान में शिक्षा विभाग ने यह आदेश दिया है। आइए जानते हैं कि यह फैसला क्यों लिया गया है। Raj…

30 सितंबर 2026 को 12:02 pm बजे
School Timing: 1 से नहीं, 16 अक्टूबर से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, इस राज्य में शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

सौजन्य से:- Navbharat Times

Government School Timings Updates: सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में 1 अक्टूबर से नहीं बल्कि 16 अक्टूबर 2026 से बदलाव किया जाएगा। राजस्थान में शिक्षा विभाग ने यह आदेश दिया है। आइए जानते हैं कि यह फैसला क्यों लिया गया है।

Rajasthan Government School Timing 2026 Updates: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए स्कूल टाइमिंग को लेकर अपडेट है। राज्य में अब सरकारी स्कूलों का समय 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर 2026 से बदला जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अक्टूबर के पहले पखवाड़े में स्कूलों के खुलने-बंद होने का समय पुरानी टाइमिंग के अनुसार ही होगा, जबकि 16 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू कर दी जाएगी।

शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की ओर से भी समय में बदलाव को लेकर सुझाव दिए गए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने संशोधित निर्देश जारी करते हुए नई तारीख 16 अक्टूबर तय की है।

पहले 1 अक्टूबर से होना था बदलाव, अब 15 तक पुराने समय पर खुलेंगे स्कूल

स्कूलों के समय में बदलाव की तारीख पहले 1 अक्टूबर निर्धारित की गई थी लेकिन राज्य में गर्मी और उमस का असर बने रहने के कारण इस तारीख को आगे बढ़ाने की मांग उठाई गई। शिक्षा विभाग के नए निर्देशों के अनुसार, राजस्थान के सभी एक पारी में संचालित होने वाले सरकारी स्कूलों में 15 अक्टूबर 2026 तक पहले से निर्धारित समय-सारिणी ही लागू रहेगी। इस दौरान विद्यालय सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे तक बंद होंगे। छात्रों और शिक्षकों को फिलहाल अपनी दिनचर्या में किसी तरह का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी।

राज्य में 16 अक्टूबर 2026 से लागू होगा सर्दियों का समय

16 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों में विंटर टाइम-टेबल लागू हो जाएगा। इसके तहत स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य मौसम के अनुसार स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित करना है, ताकि छात्रों और शिक्षकों को बदलते मौसम के अनुसार आसानी हो सके।

शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि संशोधित समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश को सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा स्कूलों की छुट्टियां पहले की तरह ही हैं और इसके लिए शिक्षा विभाग ने कोई बदलाव की अपडेट नहीं दी है।

शिक्षा विभाग का आदेश। (फोटो-x.com/ABRSMSchEdu/)

31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा नया शेड्यूल

राजस्थान में स्कूलों का शीतकालीन समय 16 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में विद्यालयों की अन्य शैक्षणिक गतिविधियां सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित 'शिविरा पंचांग' के अनुसार ही संचालित होंगी।

छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे स्कूल आने-जाने के समय के साथ-साथ परिवहन और दैनिक दिनचर्या पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में सभी संबंधित लोगों को नई समय-सारिणी का ध्यान रखना चाहिए।

लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।

शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।

वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
LU न्यू कैंपस में अच्छे खाने के लिए प्रदर्शन:  छात्रों ने गेट बंदकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी; प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक - Lucknow News
कैंपस

LU न्यू कैंपस में अच्छे खाने के लिए प्रदर्शन: छात्रों ने गेट बंदकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी; प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक - Lucknow News

स्कूलों में कब से पड़ेगी सर्दियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग का आदेश जारी; देखें पूरा शेड्यूल
 - education department order school winter vacation new schedule announced
कैंपस

स्कूलों में कब से पड़ेगी सर्दियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग का आदेश जारी; देखें पूरा शेड्यूल - education department order school winter vacation new schedule announced

पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्‍चों ने की सवारी - khagaria school transforms into bihar shiksha express train
कैंपस

पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्‍चों ने की सवारी - khagaria school transforms into bihar shiksha express train

NCERT Class 9 book calls NEP 2020 ‘excellent' case of policymaking, ‘Ram Rajya’ model of good governance
कैंपस

NCERT Class 9 book calls NEP 2020 ‘excellent' case of policymaking, ‘Ram Rajya’ model of good governance

India’s higher education expands, but teacher vacancies and funding remain concerns: SBI Research
कैंपस

India’s higher education expands, but teacher vacancies and funding remain concerns: SBI Research

THE World University Rankings 2027: IISc India's best at 254, no institute in top 200
कैंपस

THE World University Rankings 2027: IISc India's best at 254, no institute in top 200

चंडीगढ़ के PM SHRI स्कूल में शिक्षा के अनोखे प्रयोग, किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, एस्ट्रोडोम-लैब और सेल्फ डिफेंस से संवर रहीं छात्राएं
कैंपस

चंडीगढ़ के PM SHRI स्कूल में शिक्षा के अनोखे प्रयोग, किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, एस्ट्रोडोम-लैब और सेल्फ डिफेंस से संवर रहीं छात्राएं

Meet Preeti Aghalayam, a chemical engineering student at IIT Madras, who worked as a researcher at MIT and took charge as the director to build an IIT in Africa
कैंपस

Meet Preeti Aghalayam, a chemical engineering student at IIT Madras, who worked as a researcher at MIT and took charge as the director to build an IIT in Africa

ताज़ा ख़बरें