होम›कैंपस›स्कूलों में कब से पड़ेगी सर्दियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग का आदेश जारी; देखें पूरा शेड्यूल - education department order school winter vacation new schedule announced
कैंपस

स्कूलों में कब से पड़ेगी सर्दियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग का आदेश जारी; देखें पूरा शेड्यूल - education department order school winter vacation new schedule announced

स्कूलों में कब से पड़ेगी सर्दियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग का आदेश जारी; देखें पूरा शेड्यूल राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दी ...और पढ़ें डिजिटल डेस्…

30 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
स्कूलों में कब से पड़ेगी सर्दियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग का आदेश जारी; देखें पूरा शेड्यूल
 - education department order school winter vacation new schedule announced

सौजन्य से:- Jagran

स्कूलों में कब से पड़ेगी सर्दियों की छुट्टियां? शिक्षा विभाग का आदेश जारी; देखें पूरा शेड्यूल

राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों का समय अब 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से बदला जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंधन में नया आदेश जारी किया है। इसके तहत 15 अक्टूबर तक स्कूल अपनी पुरानी टाइमिंग पर ही चलेंगे जबकि 16 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू कर दी जाएगी।

शिक्षक संगठन और अभिभावक की ओर से बदलाव को लेकर दिए गए सुझाव के बाद विभाग ने संशोधित निर्देश जारी किया और नई तारीख 16 अक्टूबर तय की है।

पहले 1 अक्टूबर से बदलना था स्कूल का समय

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का समय पहले 1 अक्टूबर से बदलने वाला था लेकिन राज्य में गर्मी और उमस का असर अभी बने रहने के कारण इस तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी।

जिसके बाद विभाग ने नए निर्देश जारी किये। शिक्षा विभाग के नए निर्देश के अनुसार राजस्थान के सभी एक पारी में संचालित होने वाले सरकारी स्कूलों में 15 अक्टूबर 2026 तक पुरानी समय सारिणी पर ही काम होगा।

इस दौरान स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे तक बंद होंगे। छात्रों और शिक्षकों को फिलहाल अपनी दिनचर्या में किसी तरह का बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी।

(फोटो-x.com/ABRSMSchEdu/)

16 अक्टूबर से स्कूलों की नई समय सारिणी होगी लागू

16 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों में विंटर टाइम-टेबल लागू हो जाएगा। इसके तहत स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य मौसम के अनुसार स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित करना है, ताकि छात्रों और शिक्षकों को बदलते मौसम के अनुसार आसानी हो सके।

31 मार्च तक लागू रहेगा विंटर टाइम टेबल

राजस्थान में स्कूलों का शीतकालीन समय 16 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में विद्यालयों की अन्य शैक्षणिक गतिविधियां सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित 'शिविरा पंचांग' के अनुसार ही संचालित होंगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Begusarai News: अभिभावकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी
कैंपस

Begusarai News: अभिभावकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी

LU न्यू कैंपस में अच्छे खाने के लिए प्रदर्शन:  छात्रों ने गेट बंदकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी; प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक - Lucknow News
कैंपस

LU न्यू कैंपस में अच्छे खाने के लिए प्रदर्शन: छात्रों ने गेट बंदकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी; प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक - Lucknow News

School Timing: 1 से नहीं, 16 अक्टूबर से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, इस राज्य में शिक्षा विभाग ने दिया आदेश
कैंपस

School Timing: 1 से नहीं, 16 अक्टूबर से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, इस राज्य में शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्‍चों ने की सवारी - khagaria school transforms into bihar shiksha express train
कैंपस

पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्‍चों ने की सवारी - khagaria school transforms into bihar shiksha express train

NCERT Class 9 book calls NEP 2020 ‘excellent' case of policymaking, ‘Ram Rajya’ model of good governance
कैंपस

NCERT Class 9 book calls NEP 2020 ‘excellent' case of policymaking, ‘Ram Rajya’ model of good governance

India’s higher education expands, but teacher vacancies and funding remain concerns: SBI Research
कैंपस

India’s higher education expands, but teacher vacancies and funding remain concerns: SBI Research

THE World University Rankings 2027: IISc India's best at 254, no institute in top 200
कैंपस

THE World University Rankings 2027: IISc India's best at 254, no institute in top 200

चंडीगढ़ के PM SHRI स्कूल में शिक्षा के अनोखे प्रयोग, किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, एस्ट्रोडोम-लैब और सेल्फ डिफेंस से संवर रहीं छात्राएं
कैंपस

चंडीगढ़ के PM SHRI स्कूल में शिक्षा के अनोखे प्रयोग, किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, एस्ट्रोडोम-लैब और सेल्फ डिफेंस से संवर रहीं छात्राएं

ताज़ा ख़बरें