होम›एग्ज़ाम्स›SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद: एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो; मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद: एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो; मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur SI Recruitment Exam Video Viral | Security Breach RPSC Controversy SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद:एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो; मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन…

26 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद:  एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो; मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur SI Recruitment Exam Video Viral | Security Breach RPSC Controversy

SI भर्ती परीक्षा-2021 पर फिर विवाद:एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो; मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग

- कॉपी लिंक

पेपर लीक के कारण रद्द हुई SI भर्ती एग्जाम-2021 पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं। 20 सितंबर को हुए री-एग्जाम का एक वीडियो सामने आया, वीडियो में जयपुर स्थित सेंटर के अंदर व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर और OMR की मोबाइल से रिकॉर्डिंग होती दिखाई देने की बात सामने आई है। परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यह रिकॉर्डिंग कैसे हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामले को लेकर शुक्रवार रात को आरपीएससी अफसर की ओर से महेश नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई है। फिलहाल महेश नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, RPSC अजमेर के अनुभाग अधिकारी की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है। शिकायत में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर कैंडिडेट की ओर से RPSC आयोग की 20 सितंबर को आयोजित SI भर्ती-2021 के एग्जाम सेंटर का वीडियो बनाकर जारी किया गया।

कैंडिडेट ने आयोग की ओर से बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं को दरकिनार करते हुए एग्जाम से संबंधित तथ्यों को दिखाया। जिसमें एग्जाम सेंटर में क्लास के व्हाइट बोर्ड की रिकॉर्डिंग और क्वेश्चन पेपर मय ओएमआर शीट को मोबाइल से रिकॉर्ड करना दिखाया गया है।

जयपुर का निकला एग्जाम सेंटर

वीडियो में एग्जाम सेंटर का कोड़ और एग्जाम के नाम के साथ रोल नंबर भी दिखाई दे रहे है। जांच में कोड के आधार पर एग्जाम सेंटर जयपुर के महेश नगर इलाके में गंगा विहार कॉलोनी स्थित कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है।

इस संबंध में अनुभाग अधिकारी की ओर से महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मानना है कि परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता के मद्देनजर वीडियो की सत्यता एवं उसमें प्रदर्शित तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने के लिए जांच जरूरी है।

अगले दिन बना था वीडियो

एडि. डीसीपी (SIUCAW) जिज्ञासा ने बताया- जांच में सामने आया है कि किसी कोचिंग सेंटर की टेस्ट सीरिज में एक कैंडिडेट इनवॉल्व था। कोचिंग सेंटर की ओर से 21 सितंबर को कैंडिडेट ज्यादा होने के कारण स्कूल ली गई थी। एक दिन पहले एसआई भर्ती का एग्जाम सेंटर होने के कारण व्हाइट बोर्ड पर लिखा रह गया।

एडि. डीसीपी ने बताया कि कैंडिडेट की ओर से व्हाइट बोर्ड और कोचिंग की ओएमआर सहित अन्य का वीडियो बनाकर वायरल किया गया। जांच में सामने आया है कि वीडियो बनाने वाले कैंडिडेट ने एसआई भर्ती का फॉर्म ही नहीं भरा था।

डीसीपी क्राइम संजीव नैन ने बताया- आरपीएससी अजमेर की ओर से 20 सितंबर को एसआई भर्ती का दोबारा एग्जाम कराया गया था। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो सामने आने के बाद जांच करने के लिए सिविल लाइंस अजमेर में शिकायत दी गई थी। अजमेर पुलिस की ओर से जीरो नंबर एफआईआर काटकर जयपुर के महेश नगर भेजी गई।

जांच में सामने आया कि महेश नगर इलाके में स्थित कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेडंरी स्कूल का जयपुर के कलाम एकेडमी से कॉम्पिटिशन एग्जामों के मॉक टेस्ट आयोजित करवाने का अनुबंध कर रखा है। 20 सितंबर को आयोग की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा दोबारा का इस एग्जाम सेंटर पर आयोजन हुआ। अगले दिन 21 सितंबर को इस परीक्षा केन्द्र के बेसमेंट-ए में कलाम एकेडमी की ओर से आर.ए.एस. परीक्षा का मॉक टेस्ट आयोजित किया गया था।

उस दौरान तथाकथित आरोपी की ओर से वीडियो बनाया जाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो बनाने के दौरान 20 सितंबर को परीक्षा केन्द्र के बेसमेन्ट-ए के व्हाइट बोर्ड पर अंकितशुदा आवंटित परीक्षा केन्द्र के कोड़ 16-0253 और परीक्षा के नाम के साथ रोल नं.सीरीज 3796881 से 3796904 को स्कूल प्रशासन की ओर से साफ नहीं किया गया था, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है।

प्रारम्भिक जांच में तथाकथित आरोपी का उक्त परीक्षा केन्द्र पर एसआई भर्ती की दोबारा परीक्षा देना नहीं पाया गया। 21 सितंबर को कलाम एकेडमी, जयपुर द्वारा आयोजित आर.ए.एस. परीक्षा का मॉक टेस्ट देना पाया गया है।

20 सितंबर को आयोजित हुई थी एसआई भर्ती री-एग्जाम

आपको बता दें कि RPSC की ओर से 20 सितंबर को सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी पुनर्परीक्षा-2021 का आयोजन किया गया। एसआई भर्ती री-एग्जाम के लिए प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जयपुर में सबसे ज्यादा 187 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई। पहली पारी में सामान्य हिंदी का पेपर हुआ था। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई पहली पारी में हुए सामान्य हिंदी के पेपर में 69.58% अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

जबकि परीक्षा की दूसरी पारी में सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का पेपर हुआ। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हुई परीक्षा में 69.03% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दूसरी पारी के लिए प्रदेशभर में 2 लाख 18 हजार 114 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1 लाख 50 हजार 559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

पिछली भर्ती में 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट ने किया था आवेदन

उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए पहले हुई परीक्षा में 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी पिछली परीक्षा (13 से 15 सितंबर 2021) में शामिल हुए थे। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई।

जब री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया, तब 8 मई 2025 को पहले केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका दिया गया था। बाद में सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने की छूट दे दी गई। हालांकि, इसमें केवल 2 लाख 35 हजार ने सहमति दी थी।

-----------------

ये खबर भी पढ़े…

SI भर्ती परीक्षा: जयपुर में टी-शर्ट पर टेप चिपकाया:शर्ट उतरवाई तो बनियान में पहुंचा युवक; पहली-दूसरी पारी में उदयपुर में सबसे कम कैंडिडेट आए

पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021- SI भर्ती परीक्षा रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में फिर से हुई। पहली पारी (सुबह 10 से 12 बजे तक) के एग्जाम में सबसे ज्यादा उपस्थिति टोंक में 77.73 पर्सेंट रही। उदयपुर में सबसे कम 66.46 कैंडिडेट पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें…)

- BDO के घर में मिला 1 किलो सोना: जयपुर में 2 प्लॉट के डॉक्युमेंट बरामद; 1 दिन पहले ACB को कार से मिले थे 8.14 लाख

- जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं सरोज कंवर: कोटा में भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध जीते; समर्थकों ने नोट उड़ाए

- RCA चुनाव में 5-नेताओं के बेटों की एंट्री: पूर्व और वर्तमान चिकित्सा मंत्री के बेटों ने अध्यक्ष, शिक्षामंत्री के बेटे ने उपाध्यक्ष के लिए भरा नामांकन

- 16 महीने की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 1 मिनट 4 सेकेंड में पहचाने 8 ग्रह, नन्हे चैंपियन को 'सुपर टैलेंटेड किड' का खिताब

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
झज्जर नेहरू कॉलेज में दाखिले का पोर्टल खुला:  6 अक्टूबर तक एडमिशन का मौका, यूजी की 523 और पीजी की 194 सीटें खाली - Jhajjar News
एग्ज़ाम्स

झज्जर नेहरू कॉलेज में दाखिले का पोर्टल खुला: 6 अक्टूबर तक एडमिशन का मौका, यूजी की 523 और पीजी की 194 सीटें खाली - Jhajjar News

SI परीक्षा केंद्र के व्हाइट बोर्ड पर लिखे सवालों और OMR शीट का वीडियो वायरल, भर्ती परीक्षा की गोपनीयता पर उठे सवाल
एग्ज़ाम्स

SI परीक्षा केंद्र के व्हाइट बोर्ड पर लिखे सवालों और OMR शीट का वीडियो वायरल, भर्ती परीक्षा की गोपनीयता पर उठे सवाल

जयपुर में SI भर्ती एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो:  सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

जयपुर में SI भर्ती एग्जाम सेंटर का सामने आया वीडियो: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोबाइल से व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर-OMR की रिकॉर्डिंग - Jaipur News

Noida News: बोर्ड परीक्षा आवेदन में अब अपार आईडी अनिवार्य
एग्ज़ाम्स

Noida News: बोर्ड परीक्षा आवेदन में अब अपार आईडी अनिवार्य

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, नाम-जन्मतिथि से लेकर विषय तक लिखने में गलती पड़ सकती है भारी
 - cbse 10th 12th board exam 202627 schedule released dates rules
एग्ज़ाम्स

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, नाम-जन्मतिथि से लेकर विषय तक लिखने में गलती पड़ सकती है भारी - cbse 10th 12th board exam 202627 schedule released dates rules

AIIMS देवघर और HSSC में समझौता: स्वास्थ्य कौशल विकास को...
एग्ज़ाम्स

AIIMS देवघर और HSSC में समझौता: स्वास्थ्य कौशल विकास को...

'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न
एग्ज़ाम्स

'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न

झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त:  केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पाबंदियां, साइबर कैफे और जेरॉक्स दुकानें रहेंगी बंद - Jhajjar News
एग्ज़ाम्स

झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त: केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पाबंदियां, साइबर कैफे और जेरॉक्स दुकानें रहेंगी बंद - Jhajjar News

ताज़ा ख़बरें