SSC Exam Dates 2026: लाखों उम्मीदवारों की एसएससी JE, CPO और CHSL परीक्षा नवंबर-दिसंबर में, डेट्स जारी
SSC Recruitment Exam 2026: एसएससी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने तीन बड़ी भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
SSC Recruitment Exam 2026: एसएससी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने तीन बड़ी भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया है। वे परीक्षा शेड्यूल के हिसाब से अपनी तैयारी पर फोकस कर सकते हैं।
SSC JE, CPO, CHSL Exam Date 2026 OUT: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित एग्जाम डेट्स जारी की है। इस शेड्यूल में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, और कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) शामिल हैं।
SSC JE 2026 पेपर-I परीक्षा 2 से 6 नवंबर तक होगी, इसके बाद सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 20 से 28 नवंबर तक होगी। CHSL 2026 टियर-I परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक चलेगी। एसएससी की इन तीन बड़ी भर्तियों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, एसएससी जेई के लिए करीब 5.19 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट पदों को शामिल किए जाने के कारण इस बार आवेदकों की संख्या बढ़ी है। वहीं एसएससी सीपीओ की के लिए 7 से 8 लाख आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है।
हालांकि एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2026 प्रक्रिया अभी जारी है। आयोग ने योग्य उम्मीदवारों को 7 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका दिया है। जिसके बाद आवेदकों की संख्या सामने आ सकती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2536 (संभावित) पद भरे जाएंगे।
SSC JE, CPO & CHSL Exam Dates 2026: यहां देखें कब होंगी परीक्षाएं
ये तारीखें प्रस्तावित हैं और कमीशन बाद में नोटिस जारी करके इनमें बदलाव कर सकता है।
SSC JE, CPO और CHSL में वैकेंसी
जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 के लिए, SSC ने 1,748 संभावित वैकेंसी की घोषणा की है। इस भर्ती में अलग-अलग केंद्र सरकार के संगठनों में जूनियर इंजीनियर के पद और भारत मौसम विज्ञान विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद शामिल हैं। वैकेंसी अलग-अलग इंजीनियरिंग डिसिप्लिन और विभागों में हैं, और कमीशन ने कहा है कि पद और कैटेगरी के हिसाब से वैकेंसी की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
सब-इंस्पेक्टर परीक्षा (SSC CPO) में इस साल 1,871 वैकेंसी हैं। इनमें दिल्ली पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज और CISF में सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। CHSL परीक्षा में लोअर डिविजनल क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए 2,536 संभावित वैकेंसी हैं।
SSC ने साफ किया है कि CHSL के आंकड़े अभी अस्थायी हैं और अंतिम संख्या, साथ ही पोस्ट और कैटेगरी के हिसाब से उनका ब्योरा, बाद में तय किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सरकारी भर्ती से संबंधित ताजा जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)

CBSE Passing Criteria: नहीं बदला 10वीं पासिंग नियम, हर विषय में 33% अंक जरूरी, बोर्ड ने दूर किया कन्फ्यूजन

CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम

सरकारी नौकरी के लिए नौ लाख का सौदा: परीक्षा में बदला अभ्यर्थी; संगणक भर्ती का फर्जीवाड़ा उजागर

रेलवे: सेक्शन कंट्रोलर की सिटी स्लिप जारी, 12-13 अक्तूबर को परीक्षा; ऐसे पता करें किस शहर में होगा आपका एग्जाम

UP Board Exam Pattern 2027 Update: क्या बदल सकता है उत्तर प्रदेश बोर्ड का परीक्षा पैटर्न?

Amroha News: बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप

हरियाणा बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से: 10वीं-12वीं और D.El.Ed. के 82 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी - Bhiwani News
ताज़ा ख़बरें
- RRB JE परीक्षा 27-28 अक्टूबर 2026 को, एडमिट कार्ड जल्द
- सहायक लोको पायलट की योग्यता परीक्षा 30 को
- नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले
- RRB ALP Result : एएलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 4453 अभ्यर्थी तीसरे चरण के लिए शार्टलिस्ट, कटऑफ जारी - rrb alp cbt 2 result declared 4453 applicant shortlisted cutoff out
- Gurugram News: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन भ्रमण
- CBSE issues notice to promote digital payments in schools, releases key measures – check details
- रेलवे: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब नई तिथियों पर होगी, नोट करें नया कार्यक्रम
- IIT B student death case: Professor Doolla denies making casteist remarks, says he acted within campus rules - BusinessToday

