होमएग्ज़ाम्सबिहार बोर्ड सभी जिलों में बनाएगा परीक्षा भवन
एग्ज़ाम्स

बिहार बोर्ड सभी जिलों में बनाएगा परीक्षा भवन

बिहार बोर्ड सभी जिलों में बनाएगा परीक्षा भवन बिहार बोर्ड सभी जिलों में परीक्षा भवन और वज्रगृह बनाएगा। राज्यपाल ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालयों-कॉलेजों को पत्र लिखा है। बिहार बोर्ड अपने खर्च से निर्माण करेगा।…

3 सितंबर 2026 को 06:29 pm बजे
बिहार बोर्ड सभी जिलों में बनाएगा परीक्षा भवन

सौजन्य से:- livehindustan.com

बिहार बोर्ड सभी जिलों में बनाएगा परीक्षा भवन

बिहार बोर्ड सभी जिलों में परीक्षा भवन और वज्रगृह बनाएगा। राज्यपाल ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालयों-कॉलेजों को पत्र लिखा है। बिहार बोर्ड अपने खर्च से निर्माण करेगा। प्रमंडल मुख्यालयों में बन चुके परीक्षा भवनों का उपयोग भी विवि की परीक्षाओं के लिए किया जा सकता है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार बोर्ड सभी जिलों में परीक्षा भवन और वज्रगृह बनाएगा। जिला मुख्यालय में परीक्षा भवन बनाने को लेकर विश्वविद्यालयों-कॉलेजों से एक से डेढ़ एकड़ जमीन ली जाएगी। राज्यपाल ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। इसका उपयोग बिहार बोर्ड व विवि की परीक्षाओं में होगा। भूमि का स्वामित्व संबंधित विवि-कॉलेज के पास होगा वहीं भवन का स्वामी बिहार बोर्ड होगा। डीएम इसके उपयोग की व्यवस्था व निगरानी के लिए जिले के स्तर पर कमेटी बनाएंगे। बोर्ड और विवि की परीक्षाएं एक साथ होने पर कक्षा संचालन में आ रही बाधा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले सूबे के सभी प्रमंडल में परीक्षा भवन बनाया गया है। तिरहुत प्रमंडल में मुजफ्फरपुर जिले में परीक्षा भवन बनाया गया है। बीबी कॉलेजिएट कैम्पस में यह भवन है। हालांकि, अब तक इसका उपयोग बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में नहीं किया जाता रहा है। इसमें ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाती हैं। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इसे लेकर पत्र लिखा है.

अपने खर्च से बिहार बोर्ड कराएगा निर्माण :

कॉलेज और विवि से जमीन मिलते ही बिहार बोर्ड अपने खर्च से परीक्षा भवन और वज्रगृह का निर्माण कराएगा। जमीन की लंबाई कम से कम 288 फीट और चौड़ाई 200 फीट होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रमंडल मुख्यालयों में बनाए गए परीक्षा भवनों में विवि की परीक्षाओं के उपयोग को लेकर विचार किया जा सकता है। जिले में अभी बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के दौरान 70-72 केन्द्र बनाए जाते हैं। इसमें सरकारी स्कूल-कॉलेज के साथ निजी स्कूल में भी केन्द्र बनते हैं। कई बार उसी समय सीबीएसई की परीक्षा होने से निजी स्कूलों में केन्द्र बनाने में दिक्कत होती है। अधिकारियों का कहना कि प्रमंडल मुख्यालय में बने परीक्षा केन्द्र में भी अगर परीक्षा ली जाए तो कई केन्द्र की बचत होगी.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें