होमस्किल्सतकनीकी शिक्षा, अनुसंधान व कौशल विकास मिलकर बढ़ावा देंगे सीएसजेएमयू व पॉलिटेक्निक
स्किल्स

तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान व कौशल विकास मिलकर बढ़ावा देंगे सीएसजेएमयू व पॉलिटेक्निक

तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान व कौशल विकास मिलकर बढ़ावा देंगे सीएसजेएमयू व पॉलिटेक्निक कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास में सहयोग को लेकर समझौता…

31 अगस्त 2026 को 02:29 pm बजे
तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान व कौशल विकास मिलकर बढ़ावा देंगे सीएसजेएमयू व पॉलिटेक्निक

सौजन्य से:- livehindustan.com

तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान व कौशल विकास मिलकर बढ़ावा देंगे सीएसजेएमयू व पॉलिटेक्निक

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास में सहयोग को लेकर समझौता हुआ। इस समझौते से छात्रों को नया कौशल सीखने, अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूआईईटी और कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, तिर्वा (कन्नौज) के बीच तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देने को लेकर समझौता हुआ।

समझौते के दौरान उपस्थित लोग

विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की उपस्थिति में समझौते के दौरान यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार, पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य निधि वार्ष्णेय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार पाण्डेय और सहायक निदेशक प्रो. रामेंद्र सिंह निरंजन सहित दोनों संस्थानों के शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान छात्र-छात्राओं के कौशल विकास, फैकल्टी एवं छात्र आदान-प्रदान, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त परियोजनाओं, अनुसंधान और नवाचार पर मिलकर काम करेंगे। पॉलिटेक्निक के छात्रों को सीएसजेएमयू की आधुनिक प्रयोगशालाओं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। साथ ही हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण और इंडस्ट्री ओरिएंटेड प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

समझौते के लाभ

डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि इस समझौते से छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, जबकि निधि वार्ष्णेय ने इसे छात्रों की रोजगारपरक क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देगी और भविष्य में संयुक्त कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा नवाचार परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें