होमएग्ज़ाम्सजैक: स्कॉलरशिप और मदरसा परीक्षा का रिजल्ट जारी
एग्ज़ाम्स

जैक: स्कॉलरशिप और मदरसा परीक्षा का रिजल्ट जारी

By Hindustan | Bureau हिन्दुस्तान, रांची झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मदरसा परीक्षा, मुख्यमंत्री मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय-एनटीआर स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 के परिणाम की घोषणा की। मदरसा परीक्षा का…

31 अगस्त 2026 को 03:29 pm बजे
जैक: स्कॉलरशिप और मदरसा परीक्षा का रिजल्ट जारी

सौजन्य से:- Hindustan

By Hindustan | Bureau हिन्दुस्तान, रांची

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मदरसा परीक्षा, मुख्यमंत्री मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय-एनटीआर स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 के परिणाम की घोषणा की। मदरसा परीक्षा का परिणाम 99 प्रतिशत से अधिक रहा, जिसमें हजारों छात्र सफल हुए। सफल छात्रों को बधाई दी गई और असफल छात्रों को प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मदरसा परीक्षा, मुख्यमंत्री मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय-एनटीआर स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों की आधिकारिक घोषणा सोमवार को जैक के चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा और सचिव सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा ने परीक्षा नियंत्रक, संयुक्त सचिव, एसआईओ एवं काउंसिल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की। जैक चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा ने सभी सफल परीक्षार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने असफल रहे छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे निराश होने के बजाय इस नतीजे को भविष्य की सफलता की सीढ़ी मानें। उन्होंने जोर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से वे आगे अपने लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेंगे। छात्र और अभिभावक जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं。

काउंसिल द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मदरसा परीक्षा का कुल परिणाम 99 प्रतिशत से अधिक रहा है। वस्तानियां में कुल 5,996 अभ्यर्थियों में से 5,957 सफल हुए, जबकि 39 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। वहीं, फोकानियां में 3,302 परीक्षार्थियों में 3,279 पास हुए और 23 असफल रहे। मौलवी में कुल 1,226 अभ्यर्थियों में से 1,218 को सफलता मिली, जबकि मात्र 8 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हुए।

✦जैक ने कब परीक्षा परिणाम घोषित किया?

जैक ने परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया।

✦मदरसा परीक्षा का कुल परिणाम क्या रहा?

मदरसा परीक्षा का कुल परिणाम 99 प्रतिशत से अधिक रहा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें