आईटीआई के प्रथम चरण के परीक्षा परिणाम घोषित
आईटीआई के प्रथम चरण के परीक्षा परिणाम घोषित उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए 2026, 2026-27 और 2026-28 के पहले चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन अपनी रैं…

सौजन्य से:- Hindustan
आईटीआई के प्रथम चरण के परीक्षा परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए 2026, 2026-27 और 2026-28 के पहले चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन अपनी रैंक और चयन की स्थिति जांच सकते हैं और संबंधित प्रवेश प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस द्वारा सूचना भी दी जा रही है।
संतकबीरनगर, निज संवाददाता। राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश अलीगंज, लखनऊ प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 (छः माह), सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है। यह जानकारी प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था उदय नारायण ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी उपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http:/www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं। प्रथम चरण के निवेश की तिथि 27.08.2026 से 04.09.2026 तक (अवकाश सहित) निर्धारित है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें।
यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिए गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके चयन की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। चयन न होन की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जाँच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें। अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय एवं निजी संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार फ्रीज एवं फ्लोट उपरोक्त दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सम्पर्क कर सकता है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

