होमस्किल्सकौशल विकास मिशन के तहत छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित
स्किल्स

कौशल विकास मिशन के तहत छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित

कौशल विकास मिशन के तहत छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में युवाओं को कौशल विकास मिशन के अंतर्गत मल्टी स्किल टेक्नीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्हें नि:शुल…

26 अगस्त 2026 को 05:38 pm बजे
कौशल विकास मिशन के तहत छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित

सौजन्य से:- Hindustan

कौशल विकास मिशन के तहत छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में युवाओं को कौशल विकास मिशन के अंतर्गत मल्टी स्किल टेक्नीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्हें नि:शुल्क ड्रेस वितरित की गई। प्रधानाचार्य ने कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि तकनीकी कौशल के जरिए युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिराथू में मंगलवार कों उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अंतर्गत मल्टी स्किल टेक्नीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित की गई। संस्थान के प्रधानाचार्य यजुवेंद्रनाथ ने लाभार्थियों को ड्रेस वितरित करते हुए कौशल प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।

बताया कि मल्टी स्किल टेक्नीशियन अंतर्गत ऑटोमोटिव सेक्टर, सिलाई तथा ब्यूटीशियन सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है। कंप्यूटर के क्षेत्र में भी निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। सेंटर मैनेजर नेत्री दीपा श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान प्रबंधन ने युवाओं से कौशल विकास मिशन का लाभ उठाकर अपनी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की है। इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अविनाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें