होमएग्ज़ाम्सSuccess Story: 'लोग मेरे रिजल्ट का मजाक उड़ाते थे', मैथ्स में 41 अंक लाने वाला लड़का कैसे पहुंचा IIT, सब बताया
एग्ज़ाम्स

Success Story: 'लोग मेरे रिजल्ट का मजाक उड़ाते थे', मैथ्स में 41 अंक लाने वाला लड़का कैसे पहुंचा IIT, सब बताया

10वीं में आए थे 41, 48, 49 नंबर, सिर्फ 54% बनीं बिहार के पश्चिम चम्पारण के रहने वाले जैनेंद्रजीत आज IIT स्टूडेंट हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब लोग उनकी 10वीं क्लास की मार्कशीट देखकर हंसते थे। उन्हें लगता था कि पढ़ाई में इस…

31 अगस्त 2026 को 04:29 am बजे
Success Story: 'लोग मेरे रिजल्ट का मजाक उड़ाते थे', मैथ्स में 41 अंक लाने वाला लड़का कैसे पहुंचा IIT, सब बताया

सौजन्य से:- Navbharat Times

10वीं में आए थे 41, 48, 49 नंबर, सिर्फ 54% बनीं

बिहार के पश्चिम चम्पारण के रहने वाले जैनेंद्रजीत आज IIT स्टूडेंट हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब लोग उनकी 10वीं क्लास की मार्कशीट देखकर हंसते थे। उन्हें लगता था कि पढ़ाई में इस लड़के का 'डब्बा गोल' है। जैनेंद्रजीत भी 10वीं क्लास में अपनी परफॉर्मेंस खुश नहीं थे, क्योंकि मैथ्स में 41, साइंस 48 और हिंदी में 49 नंबर मिले थे। सोशल साइंस में 54 और इंग्लिश में 79 नंबर ने किसी तरह उनके ओवरऑल पास प्रतिशत को 54% तक पहुंचा दिया था।

बीमारी के चलते कई दिन बिस्तर पर रहे

जैनेंद्रजीत ने बेतिया में स्थित वृंदावन के जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई की। 10वीं क्लास का रिजल्ट उनके लिए एक सदमे जैसा था, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें इससे कहीं बेहतर मार्क्स की उम्मीद थी। लेकिन बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले, बीमारी के चलते उन्हें लगभग 40 से 50 दिन बिस्तर पर रहना पड़ा। इससे उनकी बोर्ड एग्जाम की तैयारी सही नहीं हुई और खराब मार्क्स आए।

ताने मारते थे लोग

10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद उन दिनों को याद करते हुए एक YouTube वीडियो में उन्होंने कहां, 'मैंने वेबसाइट खोली, अपना स्कोर देखा और सन्न रह गया। मेरा पहला ख्याल यही था कि यह मेरा रिजल्ट नहीं हो सकता।' निराशा तब और बढ़ गई जब उन्होंने देखा कि उनके कई क्लासमेट्स के मार्क्स 90% से ज्यादा आए थे। उन्हें अपने मार्क्स की वजह से लोगों के तानों और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

10वीं में 54% नंबर लाने वाला कैसे पहुंचा IIT?

10वीं क्लास के रिजल्ट को अपनी पढ़ाई के सफर पर हावी होने देने के बजाय, जैनेंद्रजीत ने आगे की तैयारी के लिए अपने पढ़ने का तरीका बदलने का फैसला किया। 12वीं के बाद, इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम IIT-JEE और JEE Advanced के लिए कड़ी मेहनत की। जेईई की तैयारी के दौरान फॉलो किया टफ रूटीन-

- बैलेंस्ड टाइम-टेबल बनाया।

- ध्यान भटकाने वाली चीजों को कम किया।

- सोशल मीडिया का बहुत कम इस्तेमाल किया।

- धीरे-धीरे, उनकी पढ़ाई का समय बढ़कर रोजाना लगभग 10 घंटे हो गया।

- क्लास में जाने से पहले एजुकेशनल वीडियो देखना भी शुरू किया, जिससे उन्हें टॉपिक्स की बुनियादी समझ पहले ही हो जाती थी।

- लेक्चर के दौरान मुश्किल कॉन्सेप्ट्स पर ज्यादा ध्यान देने में मदद मिली।

- पूरे सिलेबस को एक साथ पूरा करने की कोशिश करने के बजाय, उन्होंने रोजाना छोटे-छोटे और आसानी से पूरे होने वाले लक्ष्य तय किए।

- पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व किए और मॉक टेस्ट दिए।

- PYQs से परीक्षा के पैटर्न को समझने और साथ ही अपनी प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद मिली।

JEE मेन में 99.98 परसेंटाइल और JEE Adv. में AIR 349वीं रैंक

टफ रूटीन और खुद से हार न मानने का वादा, इन दो चीजों ने जैनेंद्रजीत को IIT बॉम्बे तक पहुंचा दिया। उन्होंने JEE Main 2023 में 99.98 परसेंटाइल और JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 349 हासिल करके उस निराशा को सफलता में बदल दिया।

जेईई में अच्छा स्कोर करने की वजह से उन्हें IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में एडमिशन मिल गया। उनका सफर सिखाता है कि एक परीक्षा में फेल होना या कम मार्क्स लाना किसी स्टूडेंट का भविष्य तय नहीं कर सकता है।(All Photos Credit: Insta/_jainendrajeet_)

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें