Success Story: 'ताने नहीं, गर्व की वजह बनूं', इसलिए UPSC चुना, KBC में ₹1Cr विजेता IPS मोहिता शर्मा की कहानी
मारुति कंपनी में काम करते थे पिता मोहिता शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं। लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। उनके पिता मारुति उद्योग लिमिटेड से रिटार्ड हैं, जबकि मां होम मेकर हैं। मोहिता की स्क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मारुति कंपनी में काम करते थे पिता
मोहिता शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं। लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। उनके पिता मारुति उद्योग लिमिटेड से रिटार्ड हैं, जबकि मां होम मेकर हैं। मोहिता की स्कूलिंग DPS द्वारका से हुई है। वे पढ़ाई में बचपन से होशियार रही हैं। 10वीं बोर्ड रिजल्ट में उनके 92.20% नंबर और 12वीं में 90.70% नंबर आए थे।
बेटी होने पर माता-पिता ताने देते थे लोग
अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने की वजह से मोहिता और उनके परिवार को कई तरह के सामाजिक ताने और रूढ़िवादिता का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बचपन से ही अपने मां-बाप के त्याग को देखा और मन में यह संकल्प लिया कि वह कुछ ऐसा बड़ा करेंगी जिससे उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो सके।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने मन में ठान लिया था कि मैं अपने माता-पिता को गर्व करने का मौका दूंगी, ताकि मेरे जन्म के समय से ही उन्हें जो ताने सुनने पड़ रहे थे, उनके सामने वे हमेशा गर्व से सिर उठाकर जी सकें।'
इंजीनियरिंग के बावजूद UPSC को चुना
12वीं में 90.70% अंक प्राप्त करने की वजह मोहिता को भारती विद्यापीठ कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल गया। उन्होंने साल 2012 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। लेकिन इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने देश सेवा को चुना। कॉलेज से निकलते ही उन्होंने कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी।
असफलताओं से सीखा, पर हार नहीं मानी
2012 के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी, लेकिन असफल रहीं। पहले एक, फिर दो, तीन और चार परीक्षाओं में सफलता नहीं मिली। बावजूद इसके, मोहिता ने असफलताओं को कभी निराशा का कारण नहीं बनने दिया।
वे कहती हैं, 'मुझे गाइड करने वाला कोई नहीं था, इसलिए मैं इस सफर में बिना किसी जानकारी के आगे बढ़ती रही कि आगे क्या होने वाला है। इसी वजह से अपने सपने को पूरा करने में मुझे 5 बार कोशिश करनी पड़ी, क्योंकि परीक्षा ही मेरे लिए सीखने का जरिया बन गई थी। गलतियां करना और उनसे सीखना ही मेरी सफलता का रास्ता बना।'
5वीं बार में बनीं IPS ऑफिसर
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 उनका पांचवां अटेंप्ट था। उन्होंने पिछली गलतियों का बोझ नहीं, बल्कि सिर्फ उनकी सीख लेकर परीक्षा दी और सफलता हासिल की। मोहिता शर्मा ने 5वीं बार में यूपीएससी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू क्रैक करके 262वीं ऑल इंडिया रैंक (UPSC AIR) हासिल की थी।
यह सफलता उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) पद पर नौकरी की जिम्मेदारियां निभाते हुए पाई थी। एक तरफ 2016 के यूपी इलेक्शन से जुड़े काम थे तो दूसरी तरफ यूपीएससी सीएसई एग्जाम की तैयारी करती रहीं।
वर्तमान में IPS मोहिता शर्मा जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला पुलिस में सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में तैनात हैं। उन्होंने अक्टूबर 2025 में यह पद सौंपा गया था।
KBC में खुद की प्रतिभा को साबित कर जीते थे 1 करोड़ रुपये
IPS मोहिता शर्मा, देश के फेमस टीवी क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति'सीजन 12 की विनर रह चुकी हैं। उन्होंने 1 करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब देकर यह धनराशि जीती थी।
केबीसी सीजन 12 में 1 करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछा गया था, 'इनमें से किस विस्फोटक पदार्थ का पेटेंट सबसे पहले बार 1898 में जर्मन रसायनशास्त्री जॉर्ज फ्रेडरिक हेनिंग ने करावाया था, और जिनका पहली बार इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया?
ऑप्शन थे- A: HMX, B: RDX, C: TNT और D: PITN। इस सवाल का सही जवाब B: RDX देकर आईपीएस मोहिता शर्मा ने 1 करोड़ रुपये जीते थे।
(All Photos Credit: Insta/mohitasharma_ips)
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

