UG Admission 2026: खाली रह गईं 1 लाख सीटें, 8 राउंड के बाद भी यूजी एडमिशन के लिए नहीं पहुंचे छात्र
GCAS UG Admission Vacant Seats 2026: इस बार अंडरग्रेजुएट एडमिशन में 1 लाख सीटें खाली रह गई हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा एडमिशन हुए और साइंस कॉलेजों में सबसे कम एनरोलमेंट देखा गया। कॉमर्स स्ट्रीम में भी हजारों सीटे…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
GCAS UG Admission Vacant Seats 2026: इस बार अंडरग्रेजुएट एडमिशन में 1 लाख सीटें खाली रह गई हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा एडमिशन हुए और साइंस कॉलेजों में सबसे कम एनरोलमेंट देखा गया। कॉमर्स स्ट्रीम में भी हजारों सीटें खाली हैं।
College Admission 2026 GCAS UG Vacant Seats: अंडरग्रेजुएट एडमिशन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार 1 लाख यूजी सीटें खाली रह गई हैं। दाखिले के लिए 8 राउंड होने के बाद भी छात्र नहीं पहुंचे और सीटें नहीं भर पाई हैं। ये आंकड़े गुजरात के काॅमन एडमिशन सर्विसेस (GCAS) के तहत होने वाली UG एडमिशन प्रक्रिया के हैं।
बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने से उन छात्रों के लिए उम्मीद बनी हुई है, जिन्हें अब तक अपनी पसंद के कॉलेज या कोर्स में प्रवेश नहीं मिल पाया है। खाली सीटें रहने के बाद अब संख्या अलग-अलग यूनिवर्सिटी, काॅलेज और कोर्स के अनुसार होगी। यहां पूरी डिटेल देखें।
GCAS काउंसलिंग के 8 राउंड के बाद भी 1 लाख सीटें खाली
गुजरात में UG एडमिशन के लिए 8 राउंड में प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं। GCAS के ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 5.5 लाख UG सीटों में से लगभग 1 लाख सीटें GCAS प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नहीं भरी जा सकीं। अनुमान है कि बड़ी संख्या में सीटों के मुकाबले छात्रों की मांग कम रही या पसंदीदा कॉलेजों और कोर्स की सीटें कम थीं।
गुजरात में एडमिशन के लिए करीब 5.5 लाख UG सीटें उपलब्ध है।
शुरुआती 4 GCAS राउंड के बाद करीब 2.26 लाख सीटें भरी थीं।
4 राउंड के बाद 3.24 लाख से अधिक सीटें खाली थीं।
8 राउंड के बाद GCAS प्रक्रिया पूरी होने पर करीब 1 लाख UG सीटें खाली रह गईं।
गुजरात यूनिवर्सिटी के शुरुआती चार राउंड के बाद करीब 65,000 UG सीटों में 25,000 से ज्यादा सीटें खाली थीं।
अगर स्ट्रीम वाइज दाखिले की बात की जाए तो आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा एडमिशन हुए हैं और साइंस कॉलेजों में सबसे कम एनरोलमेंट देखा गया। इसके अलावा कॉमर्स स्ट्रीम में भी हजारों सीटें खाली हैं।
प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत में आधी से ज्यादा सीटें खाली थीं
प्रवेश प्रक्रिया के शुरुआती चरणों में ही सीटों की बड़ी संख्या खाली रहने के संकेत मिल गए थे। चार GCAS राउंड के बाद करीब 5.5 लाख उपलब्ध UG सीटों में केवल लगभग 2.26 लाख सीटें भरी थीं, जबकि आधे से ज्यादा सीटें खाली थीं। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ी और ज्यादा राउंड आयोजित किए गए।
खाली सीटों के लिए हुई काउंसलिंग पर नहीं पहुंचे छात्र
GCAS ने UG कोर्सेस के लिए वैकेंट राउंड बेस्ड काउंसलिंग (VSBC) भी शुरू की थी। ऑफिशियल पोर्टल के अनुसार, 2026 में VSBC राउंड के लिए 17 अगस्त से 25 अगस्त तक का समय था। इसका उद्देश्य खाली सीटों को भरना था लेकिन स्टूडेंट्स नहीं पहुंचे। इसी वजह से इस राउंड के बाद भी सीटें खाली रह गईं।
अब किन छात्रों के लिए मिल सकता है मौका?
खाली सीटों पर एडमिशन के लिए अभी उन छात्रों को मौका मिल सकता है, जिन्होंने UG में दाखिला नहीं लिया है। जो भी कैंडिडेट्स एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे GCAS पोर्टल पर विश्वविद्यालय, कॉलेज और प्रोग्राम के अनुसार सीटें खोजने की सुविधा है। हालांकि, 1 लाख का आंकड़ा पूरे गुजरात की सभी UG सीटों का है।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

