होमएग्ज़ाम्सUP Home Guard PET Exam Postponed: यूपी में भारी बारिश का असर, होमगार्ड PET परीक्षा टली, इस दिन जारी होंगे नए एडमिट कार्ड
एग्ज़ाम्स

UP Home Guard PET Exam Postponed: यूपी में भारी बारिश का असर, होमगार्ड PET परीक्षा टली, इस दिन जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

UP Home Guard PET Exam Postponed: यूपी में भारी बारिश का असर, होमगार्ड PET परीक्षा टली, इस दिन जारी होंगे नए एडमिट कार्ड होमगार्ड PET परीक्षा टली UP Home Guard PET Exam Postponed: यूपी में भारी बारिश के चलते होमगार्ड शार…

4 सितंबर 2026 को 07:29 am बजे
UP Home Guard PET Exam Postponed: यूपी में भारी बारिश का असर, होमगार्ड PET परीक्षा टली, इस दिन जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com

UP Home Guard PET Exam Postponed: यूपी में भारी बारिश का असर, होमगार्ड PET परीक्षा टली, इस दिन जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

होमगार्ड PET परीक्षा टली

UP Home Guard PET Exam Postponed: यूपी में भारी बारिश के चलते होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) स्थगित कर दी गई है. परीक्षा अब 14 सितंबर से शुरू होगी. अभ्यर्थियों को 7 सितंबर को जारी होने वाले नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे.

UP Home Guard PET Exam Postponed: यूपी में लगातार हो रही भारी बारिश का असर होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पर भी पड़ा है. अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) स्थगित कर दी है. अब यह परीक्षा 8 सितंबर के बजाय 14 सितंबर से होगी, जिसके लिए अभ्यर्थी 7 सितंबर से नए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

7 सितंबर को जारी होंगे संशोधित प्रवेश पत्र

बोर्ड के अनुसार, संशोधित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के नए प्रवेश पत्र 7 सितंबर को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र अब स्वतः निरस्त माने जाएंगे. ऐसे में अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर दिए गए लिंक से संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा.

नए एडमिट कार्ड के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें

अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही PET में शामिल होना होगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुराने प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बजाय अभ्यर्थी नया प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी जानकारी के मुताबिक परीक्षा में उपस्थित हों.

सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए लिया फैसला

यह परीक्षा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत आयोजित की जा रही है. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता और पूरी प्रक्रिया के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए तारीख बदली गई है. अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें