होमस्किल्सविदेश में नौकरी के लिए कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, यूपी के युवाओं को मिलेगी डिमांड के अनुसार ट्रेनिंग - up skill mission sets up cell for youth jobs abroad
स्किल्स

विदेश में नौकरी के लिए कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, यूपी के युवाओं को मिलेगी डिमांड के अनुसार ट्रेनिंग - up skill mission sets up cell for youth jobs abroad

विदेश में नौकरी के लिए कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, यूपी के युवाओं को मिलेगी डिमांड के अनुसार ट्रेनिंग कौशल विकास मिशन ने युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए इंटरनेशनल एंप्लायमेंट सेल का गठन किया है। यह ...और पढ़ें…

28 अगस्त 2026 को 11:29 am बजे
विदेश में नौकरी के लिए कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, यूपी के युवाओं को मिलेगी डिमांड के अनुसार ट्रेनिंग - up skill mission sets up cell for youth jobs abroad

सौजन्य से:- jagran.com

विदेश में नौकरी के लिए कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, यूपी के युवाओं को मिलेगी डिमांड के अनुसार ट्रेनिंग

कौशल विकास मिशन ने युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए इंटरनेशनल एंप्लायमेंट सेल का गठन किया है। यह ...और पढ़ें

HighLights

- कौशल विकास मिशन ने इंटरनेशनल एंप्लायमेंट सेल का गठन किया।

- युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने हेतु प्रशिक्षण मिलेगा।

- सेल हर 15 दिन में रोजगार मिशन से मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कौशल विकास मिशन ने युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए इंटरनेशनल एंप्लायमेंट सेल गठित कर दिया है। यह सेल विदेशों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी जुटाएगा और वहां की कंपनियों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण दिलाएगा। साथ ही प्रशिक्षित युवाओं को पारदर्शी तरीके से विदेश में रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेगा।

सेल विदेश मंत्रालय में पंजीकृत रिक्रूटिंग एजेंटों, सेवायोजन निदेशालय के मिशन रोजगार और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगा। विदेश की कंपनियों से कर्मचारियों की मांग लेकर उसके अनुसार प्रशिक्षित युवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सहायक निदेशक डा. एमके सिंह को सेल का अध्यक्ष और सहायक प्रबंधक विजय नामदेव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

हर 15 दिन में होगी रोजगार सेल के साथ बैठक

सेल हर 15 दिन में मिशन रोजगार सेल के साथ बैठक करेगा। इसमें अलग-अलग देशों और क्षेत्रों में रोजगार की नई मांग की जानकारी ली जाएगी। इसके आधार पर योग्य युवाओं का डाटाबेस तैयार कर संबंधित एजेंसियों को दिया जाएगा। भविष्य में आने वाली नौकरियों का भी पहले से आकलन किया जाएगा और इसकी जानकारी सेल को दी जाएगी, ताकि जरूरत के अनुसार नए प्रशिक्षण शुरू किए जा सकें।

इन्वेस्ट यूपी की मदद से विदेशों में कुशल श्रमिकों की मांग का अध्ययन भी होगा। मिशन से प्रशिक्षण ले चुके, लेकिन अभी रोजगार नहीं पाने वाले युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरदोई : अब Gen Z से संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, नई पीढ़ी को बताएंगे सफलता का मंत्र

व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस व्यवस्था से प्रशिक्षित युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि 35 प्रमुख सेक्टरों में 1,300 से अधिक जाब रोल के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें