UPSC की तैयारी कैसे करते हैं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के प्रश्न पर IAS अफसरों ने क्या दिया जवाब
UPSC की तैयारी कैसे करते हैं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के प्रश्न पर IAS अफसरों ने क्या दिया जवाब केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जब मैं उत्सुकतावश अधिकारियों से और UPSC अभ्यर्थियों से पूछता हूं कि यूपीएससी क…

सौजन्य से:- Hindustan
UPSC की तैयारी कैसे करते हैं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के प्रश्न पर IAS अफसरों ने क्या दिया जवाब
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जब मैं उत्सुकतावश अधिकारियों से और UPSC अभ्यर्थियों से पूछता हूं कि यूपीएससी की तैयारी कैसे करते हैं, तो ये लोग बोलते हैं कि एनसीईआरटी बुक से होती है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशक्षिण परिषद (एनसीईआरटी) के 66वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि स्कूली शिक्षा में परिवर्तन और बच्चों का भविष्य संवारने में एनसीईआरटी संस्थान की अहम भूमिका है। पाठ्यपुस्तकों, शिक्षण सामग्री और पाठ्यचर्या के विकास के माध्यम से एनसीईआरटी ने देश की स्कूली शिक्षा को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा हमारे पीएस और ओएसडी जैसे कई अधिकारी भी यूपीएससी अटेम्प्ट देकर आए हैं। जब मैं उत्सुकतावश उनसे और अभ्यर्थियों से पूछता हूं कि यूपीएससी की तैयारी कैसे करते हैं, तो ये लोग बोलते हैं कि एनसीईआरटी बुक से होती है। बेसिक समझ के लिए एनसीईआरटी की पढ़ी जाती है। यह NCERT की पुस्तकों में वर्षों से कायम विश्वास और उनकी मजबूत शैक्षिक नींव का प्रमाण है।
पाठ्यपुस्तकें और राष्ट्रीय शिक्षा नीति
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब आवश्यकता है कि एनसीईआरटी को और अधिक नवोन्मेषी, समावेशी, शोध-आधारित और भविष्य की चुनौतियों के लिए किया बनाया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने स्कूली शिक्षा में व्यापक सुधारों का मजबूत आधार तैयार किया है। जोशी ने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकें संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही विभिन्न भारतीय भाषाओं में 121 प्राइमर, जिनमें 93 जनजातीय भाषाओं के प्राइमर शामिल हैं, तैयार किए जा रहे हैं।
जोशी ने शिक्षा और समाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए, एनसीईआरटी द्वारा अपनी शोध प्रणाली और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने शिक्षार्थियों को डिजिटल साक्षरता, एआई जागरूकता, आलोचनात्मक सोच, समस्या-समाधान और नवाचार कौशल से लैस करने के महत्व से अवगत कराया, साथ ही उचित पाठ्यचर्या संबंधी क्रियाकलाप, मनोसामाजिक समर्थन और शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देने की बात कही।
रोबोटिक्स लर्निंग सेंटर का उद्घाटन
समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने रोबोटिक्स लर्निंग सेंटर, ट्रांसलेशन लैब और उन्नत टेलीविजन स्टूडियो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं तकनीक आधारित शिक्षा, भारतीय भाषाओं में शैक्षणिक सामग्री और गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कंटेंट के विकास में मदद करेंगी।
रोबोटिक्स और ट्रांसलेशन लैबों तथा उन्नत टीवी स्टूडियो के अलावा, केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्मित गेट नंबर 2 से लगे परिसर और एक थीम पार्क का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनसीईआरटी में 'वनस्पति और जीव-जंतु' नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया।
जोशी ने समारोहों के हिस्से के रूप में आयोजित प्रदर्शनी को भी देखा, जिसमें पाठ्यक्रम ढांचा विकास, जादुई पिटारा और पीएम ईविद्या, दीक्षा और ईजादयी पिटारा जैसे डिजिटल शिक्षा प्लेटफार्मों सहित विभिन्न क्षेत्रों में एनसीईआरटी की पहलों को प्रदर्शित किया गया था।
इस अवसर पर भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष डॉ. चामू कृष्ण शास्त्री, एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी और शिक्षा मंत्रालय तथा एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

