होमएग्ज़ाम्सUPTET Result 2026 Link: यूपी टीईटी परीक्षा में 1330948 उम्मीदवार हुए क्वालीफाई, स्कोरकार्ड यहां से करें डाउनलोड - uptet result 2026 link check the uptet result via the direct link provided here 1330948 candidates qualified for the exam
एग्ज़ाम्स

UPTET Result 2026 Link: यूपी टीईटी परीक्षा में 1330948 उम्मीदवार हुए क्वालीफाई, स्कोरकार्ड यहां से करें डाउनलोड - uptet result 2026 link check the uptet result via the direct link provided here 1330948 candidates qualified for the exam

UPTET Result 2026 Link: यूपी टीईटी परीक्षा में 1330948 उम्मीदवार हुए क्वालीफाई, स्कोरकार्ड यहां से करें डाउनलोड यूपी टीईटी रिजल्ट जारी हो गया है। आप इस पेज पर दिए लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार करीब 18 ला…

27 अगस्त 2026 को 04:37 am बजे
UPTET Result 2026 Link: यूपी टीईटी परीक्षा में 1330948 उम्मीदवार हुए क्वालीफाई, स्कोरकार्ड यहां से करें डाउनलोड
 - uptet result 2026 link check the uptet result via the direct link provided here 1330948 candidates qualified for the exam

सौजन्य से:- Jagran

UPTET Result 2026 Link: यूपी टीईटी परीक्षा में 1330948 उम्मीदवार हुए क्वालीफाई, स्कोरकार्ड यहां से करें डाउनलोड

यूपी टीईटी रिजल्ट जारी हो गया है। आप इस पेज पर दिए लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार करीब 18 लाख अभ्यर्थियों में से पेपर 1 में 571435 उम्मीदवार, पेपर 2 में 759513 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।

HighLights

- यूपीटीईटी रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड।

- पेपर 1 में 571435 उम्मीदवार क्वालीफाई।

- पेपर 2 में 759513 उम्मीदवार सफल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी टीईटी पेपर 1 व पेपर 2 देने वाले 17,70,669 अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार था जो खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा UPTET Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षार्थी तुरंत ही आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक (UPTET Result Direct Link) पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं और साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

पेपर 1 में 80.07% वहीं पेपर 2 में 71.85% क्वालीफाई

शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही डाटा भी शेयर किया गया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) की परीक्षा में कुल 713648 अभ्यर्थियों में से (80.07 प्रतिशत) 571435 अभ्यर्थी सफल हुये तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 1057021 अभ्यर्थियों में से (71.85 प्रतिशत) 759513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है।

उक्त परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) सम्मिलित कुल 122405 कार्यरत शिक्षकों में से (76.29 प्रतिशत) 93387 कार्यरत शिक्षकों को तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) सम्मिलित कुल 146394 कार्यरत शिक्षकों में से (77.45 प्रतिशत) 113384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है।

यूपीटीईटी रिजल्ट लिंक और चेक करने की स्टेप्स

- यूपीटीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

- होम पेज पर UPTET Result पर क्लिक करें।

- अब रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके साइन इन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके रिजल्ट चेक कर लें।

पासिंग मार्क्स एवं न्यूनतम कटऑफ

- जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना होगा।

- ओबीसी, एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक हासिल करना आवश्यक है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें