होमकैंपसयूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें
कैंपस

यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

University of Liverpool, Bengaluru Campus Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs. यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने…

11 सितंबर 2026 को 11:02 am बजे
यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27, सभी यूनिट और मार्किंग स्कीम देखें

सौजन्य से:- school.careers360.com

University of Liverpool, Bengaluru Campus

Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 12 रसायन विज्ञान का पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। यूपी बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 70 अंकों का लिखित प्रश्नपत्र और 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा शामिल होगी। विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 23 और प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम 10 अंक प्राप्त करने होंगे। इस प्रकार कुल न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक है।

This Story also Contains

- यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: मुख्य जानकारी

- यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान मार्किंग स्कीम 2026-27

- यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान यूनिट वाइज मार्किंग स्कीम

- यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27: यूनिट वाइज विवरण

- यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान प्रैक्टिकल परीक्षा 2026-27

- आंतरिक मूल्यांकन के लिए रसायन विज्ञान प्रोजेक्ट

- उपचारात्मक शिक्षण के लिए यूनिट टेस्ट

- यूपी बोर्ड 12वीं रसायन विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान सिलेबस 2026-27 में विलयन, वैद्युत रसायन, रासायनिक बलगतिकी, d एवं f-ब्लॉक के तत्व, उपसहसंयोजन यौगिक, हैलोऐल्केन एवं हैलोऐरीन, ऐल्कोहॉल-फिनॉल-ईथर, ऐल्डिहाइड-कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल, ऐमीन तथा जैव अणु जैसे महत्वपूर्ण अध्याय शामिल हैं।

रसायन विज्ञान के लिखित प्रश्नपत्र के लिए कुल 70 अंक निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ 2, 3, 4 और 5 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्नपत्र का प्रारूप

नोट: प्रश्नपत्र में कम से कम 8 अंकों के संख्यात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।

Get your results instantly with our calculator!

💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

महत्वपूर्ण लेख:

यूनिट 1: विलयन — 8 अंक

इस यूनिट में विभिन्न प्रकार के विलयनों तथा उनकी सांद्रता से संबंधित अवधारणाओं का अध्ययन किया जाएगा।

मुख्य विषय:

- विलयनों के प्रकार

- ठोसों के द्रवों में बने विलयनों की सांद्रता व्यक्त करना

- गैसों की द्रवों में विलेयता

- ठोस विलयन

- अणुसंख्य गुणधर्म

- वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन

- राउल्ट का नियम

- क्वथनांक का उन्नयन

- हिमांक का अवनमन

- परासरण दाब

- अणुसंख्य गुणधर्मों द्वारा आणविक द्रव्यमान ज्ञात करना

- असामान्य आणविक द्रव्यमान

- वान्ट हॉफ गुणांक

यूनिट 2: वैद्युत रसायन — 7 अंक

इस यूनिट में ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाओं, विद्युत अपघटन तथा विद्युत रासायनिक सेलों का अध्ययन करना होगा।

- ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रियाएं

- वैद्युत अपघटनी विलयनों का चालकत्व

- विशिष्ट एवं मोलर चालकता

- सांद्रता के साथ चालकत्व में परिवर्तन

- कोलरॉश का नियम

- विद्युत अपघटन

- फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम

- शुष्क सेल

- वैद्युत अपघटनी सेल

- गैल्वेनी सेल

- सीसा संचायक सेल

- सेल का विद्युत वाहक बल

- मानक इलेक्ट्रोड विभव

- नर्न्स्ट समीकरण

- रासायनिक सेलों में नर्न्स्ट समीकरण का अनुप्रयोग

- गिब्स मुक्त ऊर्जा और सेल के EMF में परिवर्तन के बीच संबंध

- ईंधन सेल

- संक्षारण

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now

यूनिट 3: रासायनिक बलगतिकी — 7 अंक

इस यूनिट में रासायनिक अभिक्रियाओं की गति और उसे प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन किया जाएगा।

- अभिक्रिया का वेग

- औसत एवं तात्कालिक अभिक्रिया वेग

- अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक

- सांद्रता

- ताप

- उत्प्रेरक

- अभिक्रिया की कोटि

- आणविकता

- वेग नियम

- विशिष्ट दर स्थिरांक

- समाकलित वेग समीकरण

- शून्य कोटि एवं प्रथम कोटि की अभिक्रियाओं के लिए अर्ध-आयु

- संघट्ट सिद्धांत की अवधारणा

- सक्रियण ऊर्जा

- आर्हेनियस समीकरण

संघट्ट सिद्धांत का केवल प्रारंभिक परिचय निर्धारित है; इसकी गणितीय विवेचना पाठ्यक्रम में शामिल नहीं है।

यूनिट 4: d और f-ब्लॉक के तत्व — 6 अंक

इस यूनिट में संक्रमण तत्वों तथा लैंथेनाइड और ऐक्टिनाइड तत्वों के गुणों का अध्ययन किया जाएगा।

संक्रमण तत्व

- सामान्य परिचय

- इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

- संक्रमण धातुओं के अभिलक्षण

- संक्रमण धातुओं की उपलब्धता

- प्रथम श्रेणी के संक्रमण तत्वों के सामान्य गुणों की प्रवृत्तियां

- धात्विक अभिलक्षण

- आयनन एन्थैल्पी

- ऑक्सीकरण अवस्थाएं

- आयनिक त्रिज्या

- वर्ण

- उत्प्रेरकीय गुण

- चुम्बकीय गुणधर्म

- अंतराकाशी यौगिक

- मिश्रधातु बनाना

- KMnO₄ और K₂Cr₂O₇ का विरचन एवं गुणधर्म

लैंथेनाइड

- इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

- ऑक्सीकरण अवस्थाएं

- रासायनिक अभिक्रियाशीलता

- लैंथेनाइड आकुंचन और उसका प्रभाव

ऐक्टिनाइड

- इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

- ऑक्सीकरण अवस्थाएं

- लैंथेनाइड से तुलना

यूनिट 5: उपसहसंयोजन यौगिक — 7 अंक

इस यूनिट में समन्वय या उपसहसंयोजन यौगिकों की संरचना, नामकरण और बंधन से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाएगा।

- उपसहसंयोजन यौगिक का परिचय

- लिगैंड

- उपसहसंयोजन संख्या

- रंग

- चुम्बकीय गुणधर्म

- आकृतियां

- एक नाभिकीय उपसहसंयोजन यौगिकों का IUPAC पद्धति से नामकरण

- आबंधन

- वर्नर का सिद्धांत

- VBT

- CFT

- संरचना एवं त्रिविम समावयवता

- धातुओं का निष्कर्षण

- गुणात्मक विश्लेषण

- जैविक निकायों में उपसहसंयोजन यौगिकों का महत्व

यूनिट 6: हैलोऐल्केन और हैलोऐरीन — 7 अंक

इस यूनिट में हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन की संरचना, नामकरण और रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन करना होगा।

हैलोऐल्केन

- नाम पद्धति

- C-X आबंध की प्रकृति

- भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

- प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं की क्रियाविधि

- ध्रुवण घूर्णन

हैलोऐरीन

- C-X आबंध की प्रकृति

- प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं

- मोनोप्रतिस्थापित यौगिकों में हैलोजन का दिशात्मक प्रभाव

इसके अलावा निम्न यौगिकों के उपयोग एवं पर्यावरण पर प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा:

- डाइक्लोरोमीथेन

- ट्राइक्लोरोमीथेन

- टेट्राक्लोरोमीथेन

- आयडोफॉर्म

- फ्रिऑन

- DDT

यूनिट 7: ऐल्कोहॉल, फिनॉल एवं ईथर — 7 अंक

ऐल्कोहॉल

- नाम पद्धति

- विरचन की विधियां

- भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

- प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐल्कोहॉलों की पहचान

- निर्जलीकरण की क्रियाविधि

- मेथेनॉल एवं एथेनॉल के उपयोग

फिनॉल

- नाम पद्धति

- विरचन की विधियां

- भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

- फिनॉल की अम्लीय प्रकृति

- इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं

- फिनॉल के उपयोग

ईथर

- नाम पद्धति

- विरचन की विधियां

- भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

- ईथर के उपयोग

यूनिट 8: ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल — 8 अंक

यह 8 अंकों की महत्वपूर्ण यूनिट है।

ऐल्डिहाइड और कीटोन

- नाम पद्धति

- कार्बोनिल समूह की प्रकृति

- विरचन की विधियां

- भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

- नाभिकरागी योगात्मक अभिक्रियाओं की क्रियाविधि

- ऐल्डिहाइडों के अल्फा हाइड्रोजन की क्रियाशीलता

- ऐल्डिहाइड एवं कीटोन के उपयोग

कार्बोक्सिलिक अम्ल

- नाम पद्धति

- अम्लीय प्रकृति

- विरचन की विधियां

- भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

- उपयोग

यूनिट 9: ऐमीन — 6 अंक

इस यूनिट में ऐमीन के नामकरण, वर्गीकरण, संरचना और रासायनिक गुणों का अध्ययन किया जाएगा।

- ऐमीन का नाम पद्धति

- वर्गीकरण

- संरचना

- विरचन की विधियां

- भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म

- उपयोग

- प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीनों की पहचान

- डायऐजोनीयम लवण

- डायऐजोनीयम लवण का विरचन

- रासायनिक अभिक्रियाएं

- कार्बनिक रसायन में संश्लेषणात्मक महत्व

यूनिट 10: जैव अणु — 7 अंक

इस यूनिट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और न्यूक्लिक अम्लों की मूल अवधारणाओं का अध्ययन होगा।

कार्बोहाइड्रेट

- वर्गीकरण

- ऐल्डोज और कीटोज

- मोनोसैकेराइड

- ग्लूकोज एवं फ्रक्टोज

- D-L विन्यास

- ओलिगोसैकेराइड

- सुक्रोज

- लैक्टोज

- माल्टोज

- पॉलीसैकेराइड

- स्टार्च

- सेलुलोज

- ग्लाइकोजन

- कार्बोहाइड्रेट का महत्व

प्रोटीन

- अमीनो अम्लों का प्रारंभिक परिचय

- पेप्टाइड आबंध

- पॉलीपेप्टाइड

- प्रोटीन

- प्रोटीन की प्राथमिक संरचना

- द्वितीयक संरचना

- तृतीयक संरचना

- चतुष्क संरचना

- प्रोटीन का विकृतीकरण

- एंजाइम

- हार्मोन का प्रारंभिक परिचय

विटामिन

- वर्गीकरण

- कार्य

न्यूक्लिक अम्ल

- DNA

- RNA

रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसमें 15 अंक बाह्य मूल्यांकन और 15 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं।

बाह्य मूल्यांकन — 15 अंक

आंतरिक मूल्यांकन — 15 अंक

व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए रिकॉर्ड के स्थान पर 4 अंक मौखिकी के निर्धारित हैं।

रसायन विज्ञान प्रैक्टिकल पाठ्यक्रम

1. गुणात्मक विश्लेषण

दिए गए लवण में एक धनायन और एक ऋणायन का परीक्षण करना होगा।

धनायन

Pb²⁺, Cu²⁺, As³⁺, Al³⁺, Fe³⁺, Mn²⁺, Ni²⁺, Zn²⁺, Co²⁺, Ca²⁺, Sr²⁺, Ba²⁺, Mg²⁺ और NH₄⁺।

ऋणायन

दिए गए पाठ्यक्रम में अम्लीय मूलकों से संबंधित गुणात्मक विश्लेषण निर्धारित है। अविलेय लवण नहीं दिए जाएंगे।

2. आयतनमितीय विश्लेषण

निम्न मानक विलयनों के विरुद्ध पोटेशियम परमैंगनेट विलयन का अनुमापन करके सांद्रता/मोलरता ज्ञात करनी होगी:

- ऑक्सैलिक अम्ल

- फेरस अमोनियम सल्फेट

विद्यार्थियों से मानक विलयन स्वयं पदार्थ तौलकर तैयार करवाया जाएगा।

3. विषयवस्तु आधारित प्रयोग

क्रोमैटोग्राफी

- पेपर क्रोमैटोग्राफी द्वारा पत्तियों एवं फूलों के रस से रंगीन कणों को अलग करना और Rf मान ज्ञात करना।

- दो धनायनों वाले अकार्बनिक मिश्रण से घटकों को पृथक करना।

कार्बनिक यौगिकों में क्रियात्मक समूह

निम्न क्रियात्मक समूहों की पहचान:

- असंतृप्तता

- ऐल्कोहॉलिक समूह (-OH)

- फिनॉलिक समूह (-OH)

- ऐल्डिहाइड (-CHO)

- कीटोन (>C=O)

- कार्बोक्सिलिक अम्ल (-COOH)

- प्राथमिक अमीन समूह

खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व

शुद्ध अवस्था में कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन की दिए गए खाद्य पदार्थों में उपस्थिति की जांच।

पृष्ठ रसायन

- एक द्रव स्नेही तथा द्रव विरोधी सॉल का निर्माण

- तैयार किए गए सॉल का अपोहन (Dialysis)

- पायसीकारक पदार्थों का विभिन्न तेलों के पायसों पर स्थिरीकरण प्रभाव

विद्यार्थियों को प्रयोगशाला परीक्षण तथा अन्य स्रोतों की सहायता से वैज्ञानिक अन्वेषण आधारित प्रोजेक्ट तैयार करना होगा। निर्धारित प्रोजेक्ट में निम्न विषय शामिल हैं:

- अमरूद फल में पकने की विभिन्न अवस्थाओं पर ऑक्सेलेट आयनों की उपस्थिति का अध्ययन।

- दूध के विभिन्न प्रतिदर्शों में कैसीन की मात्रा का पता लगाना।

- दही निर्माण तथा तापमान के प्रभाव के संदर्भ में सोयाबीन दूध और प्राकृतिक दूध की तुलना।

- विभिन्न दशाओं में खाद्य पदार्थ परिरक्षक के रूप में पोटेशियम बाइसल्फाइट के प्रभाव का अध्ययन।

- सैलिवा-एमाइलेज द्वारा स्टार्च पाचन में तापमान तथा pH के प्रभाव का अध्ययन।

- गेहूं आटा, चना आटा, आलू रस, गाजर रस आदि पदार्थों पर किण्वन दर का तुलनात्मक अध्ययन।

- वसा, तेल, मक्खन, शक्कर, हल्दी, मिर्च आदि पदार्थों में सामान्य खाद्य मिलावट का अध्ययन।

लगभग दस कार्य-दिवसों का समय लेने वाले अन्य शोध प्रोजेक्ट भी शिक्षक की अनुमति से चुने जा सकते हैं।

कक्षा 12 रसायन विज्ञान में उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत चार यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। ये परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होंगी और इनके प्राप्तांक बोर्ड परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे।

प्रथम यूनिट टेस्ट में 10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य और 10 अंक यूनिट टेस्ट के होंगे।

रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सैद्धांतिक विषयों के साथ-साथ संख्यात्मक प्रश्नों और प्रायोगिक कार्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

- सबसे पहले यूनिट-वाइज सिलेबस पूरा करें।

- विलयन, वैद्युत रसायन और रासायनिक बलगतिकी के संख्यात्मक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।

- कार्बनिक रसायन की अभिक्रियाओं और उनकी क्रियाविधि को समझकर पढ़ें।

- महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं और अभिकर्मकों की सूची बनाकर नियमित रिवीजन करें।

- नामकरण और संरचना से संबंधित प्रश्नों का अभ्यास करें।

- d एवं f-ब्लॉक और उपसहसंयोजन यौगिकों के महत्वपूर्ण गुणों को दोहराते रहें।

- जैव अणुओं के वर्गीकरण और संरचना से जुड़े तथ्यों का चार्ट बनाकर अध्ययन करें।

- प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रयोग की प्रक्रिया, प्रेक्षण, गणना और निष्कर्ष को अच्छी तरह समझें।

- कम से कम 8 अंकों के संख्यात्मक प्रश्न पूछे जाने के कारण गणनात्मक प्रश्नों को नजरअंदाज न करें।

- मॉडल पेपर और पिछले प्रश्नपत्रों से लिखित परीक्षा का अभ्यास करें।

ये भी पढ़ें :

Articles

Related Stories

|

Upcoming School Exams

Certifications By Top Providers

Explore Top Universities Across Globe

On Question asked by student community

Have a question related to UP Board 12th ?

Dear Student, you can download the UP Board Class 12 question papers for 2026 for Hindi, English, Sociology, Political Science (Civics), and other subjects from Careers360.

Hi Sunil Kumar,

You can download the model paper.

https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-12th-model-paper

if you need more resources please let us know.

Hi Priyam,

Since you did not mention which class question paper you need. Here I am providing you class 10th and 12th question papers.

Hi DP,

you can download the up board question paper

https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-10th-question-paper-2026-pdf-with-solutions

https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-12th-question-paper-2026

If you need any other resources please let us know.

Dear student,

Please refer to the link provided below:

https://school.careers360.com/boards/upmsp/up-board-12th-question-paper-2026

If you need any other resource, do let us know.

Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus

Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai

Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus

UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes

Get timely UP Board 12th updates directly to your inbox. Stay informed!

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें