होमस्किल्सगोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान
स्किल्स

गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता को मजबूत बनाने की दिशा में एम्स की यह पहल की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो…

17 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

सौजन्य से:- ETV Bharat

गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता को मजबूत बनाने की दिशा में एम्स की यह पहल की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 17, 2026 at 6:09 PM IST

गोरखपुर : गोरखपुर एम्स एक विशेष स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है. इसमें 120 युवाओं को रोजगारपरक कोर्सेज का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा. देश के कुछ चुनिंदा एम्स में इसकी शुरुआत हुई है. एम्स की निर्धारित योग्यता पर चयनित युवाओं-युवतियों को प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा. जिसमें रोगी सहायक, वृद्ध सहायक, गर्भवती सहायक और सामान्य सहायक के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा.

इसके लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. प्रभात कुमार को नोडल अफसर नामित कर दिया गया है. आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी. स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता को मजबूत बनाने की दिशा में एम्स की यह पहल की जा रही है. प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को एम्स की तरफ से ट्रेनिंग के घंटे तय कर दिए गए हैं और अनुदान भी प्रदान किया जाएगा.

खास बात यह है कि आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा. शैक्षिक योग्यता टेन प्लस टू (इंटरमीडिएट) निर्धारित की गई है. उम्र की सीमा फिलहाल निर्धारित नहीं है, लेकिन यह अधिकतम 40 वर्ष ही किया जाएगा. एम्स की कार्यकारी निदेशक विभा दत्ता ने बताया, यह भारत सरकार के कौशल विकास मिशन के तहत चलाई जाने वाली योजना है. कुशल और दक्ष युवाओं को तैयार करने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में गोरखपुर एम्स पहली बार पहल करने जा रहा है.

नोडल अधिकारी, ट्रेनिंग डॉ. प्रभात कुमार ने बताया, AIIMS गोरखपुर ने इस योजना के जरिए कौशल विकास एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया है. AIIMS गोरखपुर को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 4.0 के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र के रूप में पंजीकृत किया गया है. संस्थान द्वारा प्रस्तुत चार प्रशिक्षण प्रस्तावों को भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है.

AIIMS गोरखपुर में प्रसव एवं नवजात देखभाल के लिए उन्नत सामान्य ड्यूटी सहायक, गर्भिणी मित्र (Garbhini Mitra), फ्रंटलाइन स्वास्थ्य देखभाल सहयोगी और वृद्धावस्था देखभाल सहायक के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. प्रत्येक जॉब रोल के लिए 30-30 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे कुल 120 अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यावसायिक एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान किए जाएंगे.

PMKVY 4.0 के अंतर्गत डॉ. शिखा सेठ, डॉ. प्रीति प्रियदर्शिनी, अरुण वर्गीस और संदीप सिंह द्वारा प्रस्तुत चार प्रशिक्षण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है. इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े वास्तविक कार्यस्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है.

प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया को Skill India Digital Hub (SIDH) के माध्यम से संचालित किया जाएगा. इसमें अभ्यर्थियों के नामांकन से लेकर प्रशिक्षण, मूल्यांकन और प्रमाणन तक की प्रक्रिया डिजिटल रूप से ट्रैक की जाएगी. PMKVY 4.0 के तहत प्रशिक्षकों की निर्धारित पात्रता और Training of Trainers (TOT) प्रमाणन का भी प्रावधान है.

रोगी सहायक के लिए 75 घंटे, गर्भवती सहायक के लिए 360 घंटे, वृद्ध सहायक के लिए 600 घंटे और सामान्य सहायक के लिए 1200 घंटे का प्रशिक्षण होगा. प्रत्येक प्रशिक्षण और घंटे के हिसाब से 28 से लेकर 45 रुपए का अनुदान मिलेगा.

यह भी पढ़ें : शामली के जिला अस्पताल में जांच सुविधा ठप, तीन महीने से Hba1c टेस्ट नहीं, मरीज परेशान

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी:  गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News
स्किल्स

रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी: गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News

कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म:  लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News
स्किल्स

कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म: लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News

AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases
स्किल्स

AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases

कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन
स्किल्स

कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

ताज़ा ख़बरें