होमकैंपसस्कूली शिक्षा में राज्य में 17वें से 19वें स्थान पर खिसका धनबाद
कैंपस

स्कूली शिक्षा में राज्य में 17वें से 19वें स्थान पर खिसका धनबाद

स्कूली शिक्षा में राज्य में 17वें से 19वें स्थान पर खिसका धनबाद धनबाद में स्कूल शिक्षा का प्रदर्शन ठीक नहीं है। जुलाई में जारी रिपोर्ट में धनबाद को 17वां स्थान मिला है। स्कोर में केवल 2.26% सुधार हुआ है, फिर भी धनबाद ने…

27 अगस्त 2026 को 06:26 am बजे
स्कूली शिक्षा में राज्य में 17वें से 19वें स्थान पर खिसका धनबाद

सौजन्य से:- Hindustan

स्कूली शिक्षा में राज्य में 17वें से 19वें स्थान पर खिसका धनबाद

धनबाद में स्कूल शिक्षा का प्रदर्शन ठीक नहीं है। जुलाई में जारी रिपोर्ट में धनबाद को 17वां स्थान मिला है। स्कोर में केवल 2.26% सुधार हुआ है, फिर भी धनबाद ने रैंकिंग में दो स्थान पीछे जा चुका है। 2433 स्कूलों में से 7 स्कूलों में जीरो एनरोलमेंट है। शिक्षा प्रदर्शन पर सरकार ने चिंता जताई है।

धनबाद में स्कूली शिक्षा की स्थिति ठीक नहीं है। जुलाई में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की ओर से जारी जून महीने की डिस्ट्रिक एजुकेशन परफॉरमेंस रिव्यू रिपोर्ट में धनबाद को राज्य में 17वां स्थान मिला है। रिपोर्ट में धनबाद और दो स्थान पिछड़कर 19वें स्थान पर चला गया है। जुलाई के लिए धनबाद को हाई प्रायोरिटी स्कोर 70 फीसदी में 42.18 व 30 फीसदी में 14.73 फीसदी यानी कुल 56.91 फीसदी प्राप्त हुआ है। राज्य ने यह रैंक 23 इंडिकेटर्स और सब-इंडिकेटर्स में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया है। पिछले महीने धनबाद को 54.65 स्कोर मिला था। ऐसे में यह स्पष्ट है कि स्कोर में 2.26 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद भी धनबाद रैंकिंग में दो स्थान पीछे चला गया यानी कि धनबाद की तुलना में अन्य जिलों ने विभिन्न योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार कर ली。

धनबाद का पूर्व विवरण

फरवरी में राज्य में धनबाद 19वें, मार्च में 24वें, अप्रैल में 15वें, मई में 14वें स्थान, जून में 17वें रैंक पर था। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने कहा है कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले ज़िलों को चाहिए कि वे प्रत्येक इंडिकेटर के आधार पर स्थिति का विश्लेषण करें। अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों के सफल मॉडल अपनाएं। पूरे राज्य में समान रूप से प्रगति लाने के लिए नियमित समीक्षा की व्यवस्था लागू करें।

अलग-अलग जिलों का प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम पहले व लोहरदगा दूसरे स्थान परराज्य में पहले स्थान पर पूर्वी सिंहभूम को 76.38 फीसदी, लोहरदगा दूसरे स्थान पर 71.92, तीसरे स्थान पर कोडरमा 69.96 फीसदी, चौथे स्थान पर रामगढ़ 69.14 व पांचवे स्थान पर सरायकेला खरसांवा को 67.80 फीसदी स्कोर मिला है। 24वें स्थान पर गुमला को 49.11 फीसदी स्कोर मिला है। 22वें में पाकुड़ को 54.81 व 23वें में पश्चिमी सिंहभूम 53.13 स्कोर है। गोड्डा ने सात रैंक व साहिबगंज ने 11 रैंक की उछाल कर रैंकिंग में सुधार किया है।

स्कूलों में नामांकन की स्थिति

धनबाद में संचालित कुल स्कूलों की संख्या 2433 में से सात स्कूल सभी मैनेजमेंट जीरो एनरोलमेंट (एक भी छात्र का नामांकन नहीं) स्कूल हैं। वहीं सरकारी 1727 स्कूलों में चार स्कूल जीरो इनरॉलमेंट है। मुख्यालय ने कहा है कि जिले हर मामले की जांच करेंगे।

धनबाद की स्थिति

- बच्चों के नामांकन में 22वें स्थान पर है। आधार व अपार नामांकन में 21वां नंबर।- स्पिलिट सिलेबस के कवरेज में 11वें स्थान पर है। आईएफए टैबलेट वितरण में 16वां नंबर।- एसएमएस रिपोर्टिंग में 23वां और मध्याह्न भोजन में 21वां स्थान।- हेल्थ चेकअप में 16.1% के साथ 19वें स्थान पर है। ऑनलाइन सर्वे रिपोर्ट में 22वें स्थान पर है।- जिले में संचालित 1753 स्कूलों में जुलाई में छात्रों की उपस्थिति 79.76 फीसदी रही। राज्य में धनबाद आठवें स्थान पर है। मई व जून के मुकाबले कुछ सुधार हुआ है।- शिक्षक उपस्थिति में 15वें स्थान पर है। 84.01 फीसदी उपस्थिति रही। मई व जून के मुकाबले कम है।- इनोवेशन चैलेंज पहली से पांचवीं कक्षा में 52.81 स्कोर के साथ 10वें स्थान पर। कक्षा छह से आठवीं में आठवें व कक्षा नौ से 12वीं में सातवें स्थान पर।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें