राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पैटर्न को विस्तारपूर्वक समझाया
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पैटर्न को विस्तारपूर्वक समझाया एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों की जानकारी…

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पैटर्न को विस्तारपूर्वक समझाया
एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कन्या सुमंगला योजना, और खेलों में भागीदारी शामिल है। प्राचार्या ने छात्राओं को नियमित अध्ययन की सलाह दी।
एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में अतिथि व्याख्यान, सेमिनार, वर्कशॉप एवं सम्मेलन समिति के अन्तर्गत स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन प्रो.मनीला रोहतगी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की संचालिका डॉ. प्रियंका सोनकर ने कार्यक्रम का आरंभ करते हुए सर्वप्रथम अभिविन्यास कार्यक्रम के विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्राओं को संक्षिप्त जानकारी दी। तत्पश्चात शिक्षाशास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो.अपर्णा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पैटर्न को विस्तारपूर्वक समझाया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में छात्राओं को जानकारी दी गई। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा प्रो.सरोजिनी ने शारीरिक शिक्षा विषय एवं विभाग में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के खेलों में प्रतिभाग करने के लिए छात्राओं को आमंत्रित किया।
प्रो.मनीला रोहतगी ने इतिहास विषय, छात्रा उन्नयन और कल्याण समिति, आत्महत्या निवारण प्रकोष्ठ आदि समितियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संस्कृत विभाग की अध्यक्षा प्रो.वसुधा ने संस्कृत विभाग के पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी। हिंदी विभाग की अध्यक्षा प्रो.पूनम भारद्वाज ने हिंदी विभाग का परिचय देते हुए पाठ्यक्रम से संबंधित आवश्यक बिंदुओं को रेखांकित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने कहा कि अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए छात्राओं को नियमित रूप से अपनी कक्षा में उपस्थित होकर पूर्ण समर्पण एवं एकाग्रचित होकर अध्ययन कार्य करना चाहिए। इस दौरान राजनीति विभाग की अध्यक्षा प्रो.अमिता शर्मा ने राजनीति विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम, बाह्य एवं आंतरिक परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाओं से छात्राओं को अवगत कराया। इस दौरान अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो.रुचि त्यागी, अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा डॉ.अलका सिंह, डॉ.मीनू कश्यप, डॉ.नीशू यादव, साधना, शालू, डॉ.धनेश्वरी कबीरा ने विचार रखें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Tamil Nadu Schools Face Acute Shortage of Physical Education Teachers

Faridabad News: नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन साल, बदले पाठ्यक्रम की किताबें अब भी नहीं मिलीं

Delhi University Avasar 2026: Over 7,000 students take part

University of Colorado Denver gets UGC approval for Hyderabad campus

CU Denver Hyderabad Campus: University receives UGC approval, to welcome students in 2027

India to soon get first US public university campus in Hyderabad, receives UGC nod

Justice corner at IIT Bombay takes on wider campus concerns from students, faculty

Delhi: Students oppose new gate between two campuses - The Tribune
ताज़ा ख़बरें
- Fire breaks out at Delhi University North Campus office
- Why entrepreneurship education must move beyond the classroom — and how LBSIM, Delhi, is building that pathway - The Tribune
- IIT-B Justice Corner takes on wider campus concerns
- Lighthouse Learning to bring UK’s Clifton College into its India school network
- LPU Advances to 4th Position in India in Times Higher Education World University Rankings 2027, Moves into 501–550 Global Rank
- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का चक्काजाम-हंगामा: फीस बढ़ोतरी और 6 हजार सीटें घटाने का विरोध, कैंपस में मार्च निकालकर नारेबाजी - Prayagraj (Allahabad) News
- सोलन कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और दुष्यंत कुमार की कविता पर व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला नया दृष्टिकोण
- Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

