होम›एग्ज़ाम्स›Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
एग्ज़ाम्स

Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया। प्राचार…

7 अक्टूबर 2026 को 07:02 pm बजे
Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

सौजन्य से:- Hindustan

Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया। प्राचार्य पीसी प्रसाद ने मेहनत और निरंतर अध्ययन का महत्व बताया और छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने अच्छे अंक के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया। सफल विद्यार्थियों में खुशी का माहौल था।

Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के प्राचार्य पीसी प्रसाद ने विद्यार्थियों को परीक्षा प्रपत्र देते हुए कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंक विद्यार्थियों की मेहनत और निरंतर अध्ययन का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, वे आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखें। वहीं, जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन्हें निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर सुधार करने की जरूरत है।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, समय का सदुपयोग करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। परिणाम मिलने के बाद सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Noida News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल... दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
एग्ज़ाम्स

Noida News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल... दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

छात्राओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग:  अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा परिणाम और एडमिशन में दिक्कत - Bareilly News
एग्ज़ाम्स

छात्राओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग: अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा परिणाम और एडमिशन में दिक्कत - Bareilly News

20वीं प्री-बोर्ड परीक्षा: 30 नवंबर तक भरें फॉर्म
एग्ज़ाम्स

20वीं प्री-बोर्ड परीक्षा: 30 नवंबर तक भरें फॉर्म

IIT Bombay introduces wellness reforms: New mental health support, hostel changes and exam schedule under review - The Times of India
एग्ज़ाम्स

IIT Bombay introduces wellness reforms: New mental health support, hostel changes and exam schedule under review - The Times of India

Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स
एग्ज़ाम्स

Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स

राजस्थान बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई टाइम टेबल देखें
एग्ज़ाम्स

राजस्थान बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई टाइम टेबल देखें

गृहविज्ञान द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 53.49% - kabirdham News
एग्ज़ाम्स

गृहविज्ञान द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 53.49% - kabirdham News

RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027: अब साल में दो बार होगी परीक्षा, फरवरी-मार्च में Main Exam
एग्ज़ाम्स

RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027: अब साल में दो बार होगी परीक्षा, फरवरी-मार्च में Main Exam

ताज़ा ख़बरें