पंचायत में उठाई गई एकल शिक्षा नीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा
पंचायत में उठाई गई एकल शिक्षा नीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हिन्दुस्तान, पीलीभीत पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की मासिक पंचायत हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने एक जुटता और समान शिक…

सौजन्य से:- Hindustan
पंचायत में उठाई गई एकल शिक्षा नीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की मासिक पंचायत हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने एक जुटता और समान शिक्षा नीति की मांग की। शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर चिंता जताई गई। किसानों की समस्याओं में बढ़ोतरी और प्रशासनिक नाकामी को लेकर भी चर्चा हुई।
पीलीभीत। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत ब्लॉक ललौरीखेड़ा परिसर में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि सभी किसानों को एकजुट रहना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में एकल शिक्षा नीति लाई जाए, जिससे सभी वर्ग के बच्चों को एक समान शिक्षा का अधिकार मिल सकेगा। अभी बच्चों को समान शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
समस्याओं की चर्चा
आवारा जानवरों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ने कहा कि शिकायतों के फर्जी निस्तारण करने में जिला आगे रहा है। शिकायतकर्ता को पता ही नहीं चलता। उसकी शिकायत का फर्जी समाधान हो जाता है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत को लेकर दौड़ता रहता है। जिला सचिव विनोद कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजस्व संहिता की धारा 24 को संपूर्ण प्रक्रिया को भू माफियाओं के पक्ष में है।
राजनीतिक स्थितियां
तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। सभी राजनीतिक दलों की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। प्रशासन की नाकामी की पोल न खुल जाए। इसके लिए किसान नेताओं को घर में ही हाउस अरेस्ट कर दिया। यह स्वतंत्रता के अधिकार का हनन है। इस मौके बाल मुकुंद प्रजापति, ओम प्रकाश राजपूत, वीरेंद्र गिरि, प्रवेश कुमार पाल, राम बहादुर पाल, राम प्रसाद, सोहनलाल, छेदालाल, नेतराम, डालचंद्र मौर्य, प्रदीप कुमार, प्रदीप सक्सेना, कलावती, चंद्रकली सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत कब हुई?−
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत हुई।
✦इस पंचायत का मुख्य विषय क्या था?+
✦जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने क्या कहा?+
✦किसान नेताओं को क्यों हाउस अरेस्ट किया गया?+
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Tamil Nadu Schools Face Acute Shortage of Physical Education Teachers

Faridabad News: नई शिक्षा नीति लागू हुए तीन साल, बदले पाठ्यक्रम की किताबें अब भी नहीं मिलीं

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पैटर्न को विस्तारपूर्वक समझाया

Delhi University Avasar 2026: Over 7,000 students take part

University of Colorado Denver gets UGC approval for Hyderabad campus

CU Denver Hyderabad Campus: University receives UGC approval, to welcome students in 2027

India to soon get first US public university campus in Hyderabad, receives UGC nod

Justice corner at IIT Bombay takes on wider campus concerns from students, faculty
ताज़ा ख़बरें
- Delhi: Students oppose new gate between two campuses - The Tribune
- Fire breaks out at Delhi University North Campus office
- Why entrepreneurship education must move beyond the classroom — and how LBSIM, Delhi, is building that pathway - The Tribune
- IIT-B Justice Corner takes on wider campus concerns
- Lighthouse Learning to bring UK’s Clifton College into its India school network
- LPU Advances to 4th Position in India in Times Higher Education World University Rankings 2027, Moves into 501–550 Global Rank
- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का चक्काजाम-हंगामा: फीस बढ़ोतरी और 6 हजार सीटें घटाने का विरोध, कैंपस में मार्च निकालकर नारेबाजी - Prayagraj (Allahabad) News
- Dhanbad News: हर्ल सिंदरी का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण समाप्त

