छात्राओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग: अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा परिणाम और एडमिशन में दिक्कत - Bareilly News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Bareilly - Avantibai College Students Exam Result Admission Protest | Rohilkhand Univ छात्राओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग:अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bareilly
- Avantibai College Students Exam Result Admission Protest | Rohilkhand Univ
छात्राओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग:अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा परिणाम और एडमिशन में दिक्कत
- कॉपी लिंक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सहमंत्री रवि प्रताप सिंह ने अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा और परिणाम से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। छात्राओं को परीक्षा और परीक्षा परिणाम से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्राओं की समस्याओं को लेकर एबीवीपी के महानगर सह-मंत्री रवि प्रताप सिंह ने अपनी टीम और छात्राओं के साथ रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं की सभी समस्याओं को प्रमुखता से परीक्षा नियंत्रक के सामने रखा।
रवि प्रताप सिंह ने बताया कि कई छात्राओं के परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। किसी के अंकपत्र में गड़बड़ी है तो किसी को अनुपस्थित दिखाया गया है। इससे छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कत आ रही है। साथ ही बैक पेपर फॉर्म भी ओपन नहीं किए गए हैं।
एबीवीपी की मांग पर परीक्षा नियंत्रक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान महानगर सहमंत्री रवि प्रताप सिंह, आयुष शर्मा, महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, पुष्पेंद्र कठेरिया, युवराज पटेल, अमन पारीक, शौर्य शुक्ला, अमन सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Noida News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल... दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

20वीं प्री-बोर्ड परीक्षा: 30 नवंबर तक भरें फॉर्म

IIT Bombay introduces wellness reforms: New mental health support, hostel changes and exam schedule under review - The Times of India

Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स

राजस्थान बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई टाइम टेबल देखें

गृहविज्ञान द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 53.49% - kabirdham News

RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027: अब साल में दो बार होगी परीक्षा, फरवरी-मार्च में Main Exam

बोर्ड एग्जाम की टेंशन नहीं, अब साल में दो बार मिलेगा अच्छे नंबर लाने का मौका, RBSE करने जा रहा ये बड़ा बदलाव
ताज़ा ख़बरें
- Mental health strain: IIT-H sees 74% surge in students seeking counselling
- Unnao News: 152 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को भेजी 405 स्कूलों की सूची
- झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए परीक्षा से परिणाम तक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 14.41 करोड़ की परियोजना - jharkhand approves 1441 cr digital medical education platform
- Hamirpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में अपार आईडी अनिवार्य नहीं
- यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा
- RBSE 10वीं परीक्षा: साल में 2 बार मौका, सुधार की नई व्यवस्था
- India Post GDS Result Direct Link 2026 and Merit List Date
- Delhi University Avasar 2026: Over 7,000 students take part

