होमएग्ज़ाम्सयूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम
एग्ज़ाम्स

यूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम

{"_id":"6aaf61cee5f0fabc070bb8b4","slug":"up-d-el-ed-exams-begin-across-the-state-on-monday-with-350-000-candidates-expected-to-appear-exams-will-sp-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश…

20 सितंबर 2026 को 05:02 am बजे
यूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6aaf61cee5f0fabc070bb8b4","slug":"up-d-el-ed-exams-begin-across-the-state-on-monday-with-350-000-candidates-expected-to-appear-exams-will-sp-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम

Sun, 20 Sep 2026 10:02 AM IST

रोहित मिश्र

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

Published by: रोहित मिश्र

Updated Sun, 20 Sep 2026 10:02 AM IST

सार

D.El.Ed Exams: डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू हो रही हैं। पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं होने जा रही हैं।

विज्ञापन

विस्तार

डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू हो रही हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21 से 23 सितंबर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होंगी।

विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 1.84 लाख व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 1.65 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा प्रदेश के 68 जनपदाें में कराई जाएंगी। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेंद्र प्रताप की ओर से परीक्षा संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों और अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2025 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 22 और 23 सितंबर को होगी। वहीं, डीएलएड प्रशिक्षण 2024 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर को प्रस्तावित है।

विज्ञापन

सचिव की ओर से बताया गया है कि डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2023 के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के बैक/आंशिक परीक्षार्थियों के लिए भी कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 14 अक्तूबर और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 17 अक्तूबर तक प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि डीएलएड बैच 2023 के चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा 18 से 20 मई 2026 तक आयोजित हुई थी, जिसका परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित किया जा चुका है। इसके बाद छात्रों की ओर से स्क्रूटनी कराते हुए परिणाम घोषित करने और द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षाएं कराने की मांग की गई थी।

निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के निर्देश के क्रम में स्क्रूटनी का कार्य अधिक अध्यापकों को लगाकर कराया गया और 16 सितंबर को परिणाम घोषित किया जा चुका है। सचिव ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा में शामिल हों। साथ ही अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न देकर परीक्षा की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
स्नातक स्पेशल परीक्षा: रिजल्ट सुधार का अंतिम मौका
एग्ज़ाम्स

स्नातक स्पेशल परीक्षा: रिजल्ट सुधार का अंतिम मौका

Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें
एग्ज़ाम्स

Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें

एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया
एग्ज़ाम्स

एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया

मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी
एग्ज़ाम्स

मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू
एग्ज़ाम्स

बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू

UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर
एग्ज़ाम्स

UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर

उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस
एग्ज़ाम्स

उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस

IMD to recruit for Scientific Assistant post via SSC JE exam, apply till September 22 at ssc.gov.in
एग्ज़ाम्स

IMD to recruit for Scientific Assistant post via SSC JE exam, apply till September 22 at ssc.gov.in

ताज़ा ख़बरें