एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया
एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. कॉलेज, पानीपत के इतिहास विभाग के एम. ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल…

सौजन्य से:- bolpanipat.com
एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. कॉलेज, पानीपत के इतिहास विभाग के एम. ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। सभी छात्राओं ने 8 CGPA से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं । जिसमें वांशिका ने प्रथम स्थान(9.17), तन्नू ने द्वितीय स्थान(8.92) तथा अन्नू ने तृतीय स्थान(8.67) हासिल कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया।
वांशिका ने UGC NET का एग्ज़ाम भी पास किया है ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने छात्राओं को डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया और छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ विद्यार्थी अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
वंशिका को UGC NET पास करने पर इतिहास विभाग की ओर से 2100 रू० के ईनाम से सम्मानित किया गया ।
वहीं इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नरवीर ने छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्राओं की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की सफलता पर विभाग के शिक्षकों डॉ बिजेंदर, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर रवि व असिस्टेंट प्रोफ़ेसर चारू ने उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि छात्राओं ने पूरे सेमेस्टर के दौरान नियमित अध्ययन, मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया, जिसका परिणाम परीक्षा में देखने को मिला।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू

UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर

उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस

IMD to recruit for Scientific Assistant post via SSC JE exam, apply till September 22 at ssc.gov.in

एमपी बीएड मेरिट लिस्ट 2026 (MP BEd Merit List 2026 ): फेज 6 आवंटन लिस्ट (जारी), एडमिशन शेड्यूल जानें

UPPSC ने LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया: विज्ञान विषय में 1,337 पदों पर भर्ती, सिर्फ 129 अभ्यर्थी चयनित - Prayagraj (Allahabad) News

सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी
ताज़ा ख़बरें
- एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें
- एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर
- UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड - upsssc forest guardwildlife guard exam city details 2026 released and candidates can download it with 5 steps
- AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in
- Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India
- VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल
- वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News
- Shravasti News: सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

